वायरल न्यूज़

ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन शादी में आई महिला, भड़के लोग, कहा - वेडिंग अटेंड करने आई है या पब में पार्टी करने..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 13, 2023, 10:44 AM IST

शादी में आई हुई एक महिला का फोटो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, अपनी सहेली के शादी पहुंची महिला ने सफेद कलर का ड्रेस पहना हुआ था, जिसे देखने के बाद सभी की निगाहें महिला पर ही जा टिकीं।

Image

दोस्त की शादी में महिला ने पहनी ट्रांसपेरेंट ड्रेस (Image Credit: Facebook/that's it, I'm wedding shaming)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी में आई महिला ने पहना खतरनाक ड्रेस
  • सबकी निगाहें महिला पर जा टिकीं
  • ट्रांसपेरेंट ड्रेस पर यूजर्स खूब भड़के

आजकल जैसे एक ट्रेंड सा चल गया हो, लोग अपने आपको फेमस करने के लिए न जाने कौन-कौन से तरीके अपना रहे हैं। सबकी निगाहें उनपर टिके, वो चर्चा का केंद्र बने, इसके वे सारी हदें पार करने को तैयार हैं। ऐसे में फेसबुक पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल, अपनी दोस्ट की शादी में आई एक महिला ने ऐसा ड्रेस पहन लिया, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर महासंग्राम छिड़ गया है।

मामला कुछ यूं है कि शादी अटेंड करने के लिए एक महिला ने 1500 रुपये खर्च कर एक ड्रेस खरीदी। यह ड्रेस सफेद कलर की थी और पूरी तरीके से ट्रांसपेरेंट थी। ऐसे में लोगों की निगाहें तो महिला पर आकर टिकने वाली ही थी। अब हुआ भी बिल्कुल वैसा ही, जैसा महिला ने सोचा था। ऐसे में जैसे ही महिला शादी में पहुंची, लोगों की निगाहें दुल्हन को छोड़ उस पर जा टिकीं। शादी में जितने भी गेस्ट पहुंचे थें, सभी बस उस महिला को निहार रहे थे।

Woman In Transparent Dress

Image Credit: Facebook/that's it, I'm wedding shaming and Ali Express

महिला की ड्रेस पर भड़के यूजर्स

दरअसल, महिला ने सफेद कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनी हुई थी, जिसकी फोटो वायरल होने के बाद यूजर्स उस पर भड़क गए। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि शादी में ऐसी ड्रेस पहनकर नहीं जाते बल्कि पब में जाते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि महिला ने तो पूरी लाइमलाइट ही अपनी ओर खींच ली। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि किसी की शादी में ऐसा भड़काऊ ड्रेस पहन नहीं जाते। वैसे आप महिला की ड्रेस देखने के बाद खुद ही समझ जाएंगे कि आखिर यूजर्स क्योम नाराज हो रहे हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article