वायरल न्यूज़

Video: ट्रेन से टक्कर के बाद हाथी की हुई दर्दनाक मौत, पटरी पर जिस तरह लड़खड़ाकर गिरा देखकर रो देंगे आप

Elephant Death Video: आप देख सकते हैं कि पहले तो हाथी अपनी पूरी ताकत लगाकर किसी तरह ट्रेन की पटरी को पार करने की कोशिश करता है। हालांकि, वह इस कोशिश में सफल नहीं हो पाता है।

Image

हाथी की मौत (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथी की ट्रेन से हुई जोरदार टक्कर
  • टक्कर में हाथी की हो गई मौत
  • वीडियो देकखर रो पड़ेंगे आप

Elephant Death Video: हाथी इस धरती पर पाया जाने वाला सबसे बलशाली जानवर है। जब हाथी गुस्से में होता है तो बड़े-से-बड़ा पेड़ उखाड़कर फेंक देता है। कई बार तो वह बड़े-बड़े घरों को धराशायी कर देता है। दूसरी तरफ एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे और खुद को रोने से रोक नहीं पाएंगे। वीडियो अपलोड होने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपको होश

वीडियो में आपको एक हाथी नजर आएगा, जो रेल की पटरी पर खड़ा दिखाई देता है। वीडियो के अनुसार, हाथी की कुछ देर पहले ही ट्रेन से टक्कर हुई है। हाथी के शरीर पर लगे घाव से आप समझ सकते हैं कि टक्कर कितनी जोरदार हुई होगी। आप देख सकते हैं कि पहले तो हाथी अपनी पूरी ताकत लगाकर किसी तरह ट्रेन की पटरी को पार करने की कोशिश करता है। हालांकि, वह इस कोशिश में सफल नहीं हो पाता है। इसके बाद हाथी धड़ाम से पटरी पर ही गिर जाता है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि हाथी पटरी पर उल्टा गिरता है और थोड़ी देर तक तड़पता है। इसके बाद उसके हाथ-पैर ठंडे हो जाते हैं। आप देख सकते हैं कि तड़पने के बाद हाथी की वहीं पर मौत हो जाती है। वीडियो में यह पल बहुत ही दुखद लगता है। बता दें कि वीडियो को @SageEarth नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के अनुसार, घटना 10 जुलाई की शाम की है, जिसमें एक हाथी ‘कंचनजंगा एक्सप्रेस’ ट्रेन की चपेट में आ जाता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article