Viral Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वायरल वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो अपने पालतू गधे को बेवजह परेशान करता है। शख्स गधे के साथ मारपीट तक करता है। मगर इसके बाद गधे ने अपने मालिक से ऐसा बदला लिया जिसके बारे में उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा।
गधे को बेवजह जड़ दिए थप्पड़
वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि शख्स ने गधे को पकड़ रखा है। गधे उससे दूर जाने की कोशिश करता है, मगर शख्स मजूबती से रस्सी पकड़े रखता है। अगले ही सेकंड शख्स को गुस्सा आया और उसने गधे के गाल पर थप्पड़ की बरसात कर दी। गधा खुद को बचाने की नाकाम कोशिश करता है। मगर फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।
एक्स पर देखें वीडियो
मालिक का पैर चबा गया गधा
आखिर में देखेंगे गधे के साथ मारपीट के बाद शख्स अब उसकी पीठ बैठ जाता है। मगर उसके बैठते ही गधे की शख्स का पैर अपना मुंह में दबा लिया। शख्स खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है। मगर गधा नहीं छोड़ता है। शख्स चिल्लाहट चीख में बदल गई, मगर गधे ने तब तक उसका पूरा पैर ही चबा डाला। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो शख्स की हरकत देखने के बाद खूब हंसाता है। मालूम हो वायरल वीडियो एक्स पर @KnowIedg3 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
