भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से रिश्तों में तनाव बना ही रहता है और एक दूसरे की आलोचना के दौर भी चलते रहते हैं, ऐसे में पाकिस्तान से एक सुखद तस्वीर सामने आई है, बताया जा रहा है कि वहां एक भारतीय परिवार जो पाकिस्तान गया था उसे एक अजनबी ने ना सिर्फ लिफ्ट दी बल्कि उन्हें अपने घर पर ले जाकर प्यार से बिरयानी (Biryani) की दावत भी दी।
एक भारतीय परिवार जो अपनी बेटी के टेनिस मैच के लिए पाकिस्तान गया था और उस दौरान रास्ते में एक स्थानीय निवासी द्वारा लिफ्ट मांगने पर उसका स्वागत किया गया और उनकी मदद की गई।
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि कैसे ये भारतीय परिवार ताहिर खान के साथ बिरयानी का लुत्फ उठा रहा है-
बात यहीं नहीं रूकी बल्कि लिफ्ट देने वाले शख्स ने उनको बिरयानी की दावत भी दी वो भी अपने ऑफिस ले जाकर, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, यूजर्स इस रवैय्ये की बेहद तारीफ कर रहे हैं।
बढ़िया दावत पूरे एहतराम के साथ दी
बताते हैं कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद गए हैदराबाद के एक परिवार ने वहां ताहिर खान नाम के पाकिस्तानी शख्स से लिफ्ट मांगी थी यह जानकारी होने पर कि वो पड़ोसी देश भारत से आए हैं, उस शख्स ने जोर देकर उन्हें अपने ऑफिस में साथ खाने के लिए आमंत्रित किया और बढ़िया दावत पूरे एहतराम के साथ दी, लोग इस बात की बेहद तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो साभार-Ihtisham Ul Haq
@iihtishamm
