प्लेन में यात्रा के दौरान मोबाइल को फ्लाइट मोड पर रखना क्यों जरूरी, जान लीजिए वरना पछताएंगे

Why Mobile Flight Mode in Plane: प्लेन में यात्रा के दौरान आपने भी देखा होगा कि यात्रियों के मोबाइल फोन को फ्लाइट मोड में करवा दिया जाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों किया जाता है।

Authored by: आदित्य साहूUpdated Nov 16 2025, 14:55 IST
आपने भी जरूर की होगी प्लेन में यात्राImage Credit : IStock01 / 08

आपने भी जरूर की होगी प्लेन में यात्रा

आपने भी प्लेन में जरूर से जरूर यात्रा की होगी। आपने देखा होगा कि प्लेन में यात्रा के दौरान कई तरह के नियम-कानून होते हैं।

मोबाइल फोन इस्तेमाल के लिए भी नियमImage Credit : IStock02 / 08

मोबाइल फोन इस्तेमाल के लिए भी नियम

प्लेन में यात्रा के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल के लिए भी कई तरह के नियम होते हैं। जिन्हें मानना यात्रियों के लिए बेहद जरूरी होता है।

फ्लाइट मोड में रखना जरूरीImage Credit : IStock03 / 08

फ्लाइट मोड में रखना जरूरी

आपको बता दें कि प्लेन में यात्रा के दौरान अपने मोबाइल फोन को फ्लाइट मोड में रखना जरूरी होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा नियम क्यों है।

नियम जानना आपके लिए जरूरीImage Credit : IStock04 / 08

नियम जानना आपके लिए जरूरी

मोबाइल फोन को फ्लाइट मोड में रखने के पीछे का नियम जानना आपके लिए जरूरी है। अन्यथा आप कई तरह के नुकसान झेल सकते हैं।

संचार में होगी बाधाImage Credit : IStock05 / 08

संचार में होगी बाधा

अगर आपका फोन फ्लाइट मोड में नहीं होगा तो इससे आपके फोन का नेटवर्क सेल टावर से कनेक्ट होने का प्रयास करेगा। इससे विमान के संचार उपकरणों में हस्तक्षेप होगा और पायलट को कंट्रोल टावर से निर्देश सुनने में समस्या हो सकती है।

प्लेन के नेविगेशन सिस्टम को प्रभावित कर सकता है फोनImage Credit : IStock06 / 08

प्लेन के नेविगेशन सिस्टम को प्रभावित कर सकता है फोन

आपके फोन से जो रेडियो तरंगें निकलती हैं, वह विमान के नेविगेशन सिस्टम को प्रभावित कर सकती हैं। बता दें कि टेक-ऑफ और लैंडिंग के समय पायलट पूरी तरह से नेविगेशन सिस्टम पर ही निर्भर होते हैं।

सुरक्षा की दृष्टि से मोबाइल का फ्लाइट मोड में होना जरूरीImage Credit : IStock07 / 08

सुरक्षा की दृष्टि से मोबाइल का फ्लाइट मोड में होना जरूरी

विमान की सुरक्षा की दृष्टि से आपका फोन फ्लाइट मोड में होना जरूरी है। क्योंकि, मोबाइल फोन से निकलने वाले सिग्नल से हस्तक्षेप होता है, जिससे विमान के संचालन में जोखिम आ सकता है।

पायलट के हेडसेट में आ सकती हैं अजीब आवाजेंImage Credit : IStock08 / 08

पायलट के हेडसेट में आ सकती हैं अजीब आवाजें

जब आपका फोन फ्लाइट मोड में नहीं होगा तो इसके सिग्नल की वजह से पायलट के हेडसेट में अजीब और परेशान करने वाली आवाजें आ सकती हैं। इससे पायलट का ध्यान भटक सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!