वायरल न्यूज़

Amazing Facts: हर बाथरूम पर क्यों लिखा होता है WC? वजह जानकर सोच में पड़ जाएंगे

WC का मतलब Water Closet होता है, जो पुराने समय में फ्लश वाले टॉयलेट के लिए इस्तेमाल किया जाता था। यह शब्द आज भी होटल, मॉल और पब्लिक जगहों पर टॉयलेट को दर्शाने के लिए लिखा जाता है। भारत में कई लोग इसे Western Commode भी समझते हैं।

Image

हर टॉयलेट पर क्यों लिखा होता है WC? (Photo: iStock)

Knowledge Facts: हम अक्सर बाथरूम या टॉयलेट के दरवाजे पर WC लिखा हुआ देखते हैं, लेकिन बहुत से लोगों को इसका सही मतलब नहीं पता होता। दरअसल, WC का पूरा नाम Water Closet होता है। इसका सीधा सा अर्थ है। पानी वाला छोटा कमरा, यानी ऐसा स्थान जहां पानी की मदद से सफाई की जाती है। इस शब्द की शुरुआत काफी पुराने समय में हुई थी। 19वीं सदी के अंत और 20वीं सदी की शुरुआत में जब घरों में आधुनिक फ्लश सिस्टम वाले टॉयलेट आने लगे, तब उन्हें Water Closet कहा जाने लगा।

दुनिया के कई देशों में टॉयलेट के दरवाजे पर WC

उस समय शौचालय अक्सर घर के किसी छोटे कमरे या कोने में बनाया जाता था, जिसे closet कहा जाता था। चूंकि वहां पानी की सुविधा होती थी, इसलिए इसका नाम Water Closet पड़ गया। समय के साथ लोगों ने इस लंबे नाम को छोटा करके सिर्फ WC कहना शुरू कर दिया। यह शब्द छोटा, आसान और हर जगह समझ में आने वाला बन गया। यही कारण है कि आज भी दुनिया के कई देशों में टॉयलेट के दरवाजे पर WC लिखा मिलता है। आज के समय में WC एक सामान्य संकेत बन चुका है, जिसे देखकर तुरंत समझ आ जाता है कि यह जगह शौचालय के लिए है।

WC और Bathroom में थोड़ा अंतर

होटल, रेलवे स्टेशन, मॉल, सिनेमा हॉल और दूसरे पब्लिक प्लेस में इसका इस्तेमाल इसलिए किया जाता है ताकि लोग आसानी से टॉयलेट ढूंढ सकें। एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि WC और Bathroom में थोड़ा अंतर होता है। Bathroom में आमतौर पर नहाने की सुविधा भी होती है, जैसे शावर या बाथटब। जबकि WC का मतलब खास तौर पर उस जगह से होता है जहां सिर्फ टॉयलेट की सुविधा होती है। भारत में कई लोग WC का मतलब Western Commode भी समझ लेते हैं, यानी बैठकर इस्तेमाल करने वाला अंग्रेजी स्टाइल टॉयलेट। हालांकि, इसका असली मतलब Water Closet ही है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article