वायरल न्यूज़

‘ अब तो मोदी बचाएंगे’ वाले वीडियो पर PM का आया रिएक्शन, इंटरनेट पर खूब हो रहा वायरल

Prime Minister Narendra Modi ने एक वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों से चीनी और तेल का सेवन कम करने की अपील की। यह वीडियो Yuvraj Dua का था, जिसमें उन्होंने अपने पिता की सेहत के लिए पीएम से मदद मांगी थी।

Image

पीएम मोदी ने वायरल वीडियो पर दिया जवाब (Photo: X/@narendramodi)

PM Modi Trending Video: 29 मार्च 2026 रविवार को पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। जिसमें एक पल ऐसा भी आया जिसमें Narendra Modi से जुड़ा एक दिलचस्प मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। यह मामला एक इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर Yuvraj Dua की वीडियो से शुरू हुआ, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। इस वायरल वीडियो को PM Modi ने खुद अपने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।

युवराज ने PM Modi से की थी खास अपील

युवराज (Yuvraj Dua video) ने अपनी वीडियो में एक मजेदार लेकिन भावुक अंदाज में अपने पिता के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनके पिता प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi video) की बातों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इसलिए उन्होंने पीएम (Narendra Modi viral video) से एक खास अपील की। युवराज ने कहा कि अगर मोदी जी अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में चीनी कम खाने की सलाह देंगे, तो उनके पिता जरूर उसे मानेंगे और अपनी सेहत का ध्यान रखेंगे। यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुई कि खुद प्रधानमंत्री मोदी (pm modi video) की नजर इस पर पड़ी। उन्होंने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा किया, जिससे यह और ज्यादा चर्चा में आ गई।

सभी लोगों को चीनी का सेवन कम करना चाहिए-पीएम मोदी

इसके बाद रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को चीनी का सेवन कम करना चाहिए और खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले तेल को भी लगभग 10 प्रतिशत तक घटाना चाहिए। उनके अनुसार, ये छोटे-छोटे बदलाव लोगों को मोटापा और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मदद करेंगे। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि उनकी इस अपील का सकारात्मक असर युवराज के पिता पर भी पड़ा है, जिससे उन्हें खुशी हुई। उन्होंने देश के सभी लोगों से आग्रह किया कि वे अपनी सेहत का ध्यान रखें और खान-पान में संतुलन बनाए रखें। यह पूरा मामला दिखाता है कि सोशल मीडिया के जरिए आम लोगों की बात भी बड़े नेताओं तक पहुंच सकती है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article