वायरल न्यूज़

Amazing Fact: ट्रेन की बोगी पर जरूर देखी होगी ये लाइनें, केवल डिजाइन नहीं पीछे का मकसद है बेहद खास, जान लीजिए

Amazing Fact: ट्रेन से यात्रा के दौरान हमलोग कई ऐसी चीजें देखते हैं, जिनपर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। इतना ही नहीं उन सवालों के जवाब के बारे में सोचते तक नहीं हैं।

Image

क्या है लाइन का मतलब?

Amazing Fact: हम अपने आस-पास रोजना कई तरह की चीजें देखे हैं। कुछ चीजों पर ध्यान देते हैं, जबकि कुछ के बारे में सोचते तक नहीं हैं। अगर हम सब आस-पास की चीजों पर ध्यान तो कई तरह के सवाल नजर आ जाते हैं। लेकिन, जवाब के बारे में ज्यादातर लोग नहीं सोचते हैं कि आखिर ये क्यों है? इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी जानकारी देंगे, जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। आप सबने जरूर कभी ना कभी ट्रेन (Train Fact) से यात्रा की होगी। यात्रा के दौरान ट्रेन में कई सारी चीजे देखते होंगे। कुछ पर ध्यान देते होंगे, जबकि कुछ पर गौर नहीं करते होंगे। इतना ही नहीं ट्रेन की बोगी पर कुछ लाइनें जरूर देखी होगी। लेकिन, उसके बारे में कभी सोचा नहीं होगा।

दरअसल, जब ट्रेन पकड़ने जाते होंगे तो डिब्बों के बाहर दरवाजे के किनारे कुछ तिरछी धारियां बनी दिखती हैं। ज्यादातर लोग इसे डिजाइन समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। आप में से भी कई लोगों ने इसे नजरअंदाज कर दिया होगा। लेकिन, आपको बता दें कि यह केवल डिजाइन नहीं बल्कि उसके पीछे खास मकसद है। यहां आपको बता दें कि यह लाइन केवल सजावट नहीं है बल्कि कोच की पहचान बताने का काम करती है। अलग-अलग रंग का धारियां यह बताती है कि यह डिब्बा किस तरह के यात्रियों के लिए निर्धारित किया गया है। अगर सफेद रंग की धारियां बनी है, तो समझिए कि यह जनरल कोच है।

Amazing Fact  Train

क्या आप जानते हैं लाइन का मतलब?

लाइनों के मतलब

इसके अलावा अगर किसी कोच पर पीले की रंगी की तिरछी लाइनें बनी हैं, तो यह डिब्बा बीमार यात्रियों और दिव्यांग के लिए आरक्षित है। इसके अलावा अगर लाल रंग की तिरछी लाइनें दिखे तो समझिए वह फर्स्ट क्लास कोच है। वहीं, हर बोगी पर हरे रंग की लाइन दिखे तो समझिए कोच महिलाओं के लिए रिजर्व है। अब जब कभी ट्रेन कोच पर लाइनें देखें तो समझिए जाइए यह कोच किसके लिए तय किया गया है।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article