वायरल न्यूज़

Viral Video: सोशल मीडिया पर छाई 'डांसिंग टी-वाली', चाय की एक-एक बूंद में दिख रहा है स्वैग, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर थाईलैंड के एक स्ट्रीट मार्केट का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला स्ट्रीट वेंडर चाय बनाते समय किसी पेशेवर डांसर की तरह जग को हवा में लहराते हुए चाय की धार बना रही है।

Image

चाय बेचने वाली का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @piidew_04)

Viral Video: स्ट्रीट फूड और स्ट्रीट ड्रिंक्स के शौकीनों की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया और अनोखा (Shocking Video) देखने को मिलता है। कभी कोई अनोखी रेसिपी वायरल होती है, तो कभी कोई वेंडर अपने खास सर्विंग स्टाइल से लोगों का दिल जीत लेता है। इन दिनों इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी आंखें बंद करना भूल जाएंगे। क्योंकि, जिस अंदाज में महिला चाय को मिला रही थी, उसने वहां मौजूद लोगों को चौंका दिया।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला स्ट्रीट वेंडर को चाय (Thia Tea) बनाते हुए देखा जा सकता है। लेकिन, उसका तरीका आम चाय वालों जैसा बिल्कुल नहीं है। महिला बेहद आत्मविश्वास और लय के साथ चाय को दो बर्तनों के बीच इतनी लंबी धार बनाकर उड़ेलती है जैसे कोई कला प्रदर्शन चल रहा हो। अपनी कला दिखाते समय वह लगातार मुड़ती है, घूमती है और बिना एक भी बूंद गिराए चाय को पूरी सटीकता से दूसरे बर्तन में डाल देती है। उसके स्टॉल के आसपास खड़े लोग इस अद्भुत नजारे को देखकर दंग रह गए। कई लोग तो चाय खरीदने के बजाय उसका यह शानदार अंदाज अपने फोन में रिकॉर्ड करते नजर आए। देखें वीडियो...

    'चायवाली' महिला ने मचाया धमाल

    इस वीडियो ने आपको भी जरूर चौंका दिया होगा। हो सकता है इस तरह का नजारा पहली बार देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को piidew_04 नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हैरतअंगेज वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर काफी संख्या में लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं अपने काम से प्यार होना! दूसरे ने मज़ाक में कहा कि यह चाय कम और डांस परफॉरमेंस ज्यादा लग रही है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article