वायरल न्यूज़

Shocking Video: पलक झपकते तेंदुए को निगल गया विशालकाय अजगर, नजारा देख रोम-रोम कांप जाएगा

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 27, 2023, 10:37 AM IST

Python Leopard Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विशालकाय अजगर ने खतरनाक अंदाज में तेंदुए का शिकार किया है। इस नजारे को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

Image

दिल दहलाने वाला नजारा, (File Photo)

KEY HIGHLIGHTS
  • अजगर और तेंदुए का खतरनाक वीडियो
  • तेंदुए को निगल गया अजगर
  • सामने आया दिल दहलाने वाला नजारा

Python Leopard Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में घर बैठे-बैठे आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिनके बारे में कल्पना भी नहीं सकते। कई बार तो नजारे इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ मामलों को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों के वीडियो (Viral Video) शामिल होते हैं। यूजर्स इन वीडियो (Shocking Video) को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर मजे भी लेते हैं। इसी कड़ी में एक तेंदुए और अजगर का ऐसा वीडियो (wildlife Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। क्योंकि, एक अजगर ने काफी खतरनाक अंदाज में तेंदुए का शिकार किया है।

आमतौर पर तेंदुआ (Leopard Viral Video) बड़े-बड़े जानवरों का अपना शिकार बना लेता है। कई बार तो रिहायशी इलाके में घुसकर तेंदुआ हाहाकार मचा देता है। लेकिन, एक अजगर ने तेंदुए की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर आपका रोम-रोम कांप जाएगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं विशालकाय अजगर घास के अंदर छिपकर घात लगाए है। वहीं, एक काला तेंदुआ कहीं से घूमते हुए आ रहा है। जैसे ही तेंदुआ वहां पहुंचता है, अजगर बाहर निकलता है और बिना देरी किए तेंदुए को दबोच लेता है। अजगर जिस तरह तेंदुए पर हमला करता है उसकी एक नहीं चल पाती है। अजगर बुरी तरह से तेंदुए को जकड़ लेता है और फिर जो होता है वो तो काफी भयानक था। देखें शॉकिंग वीडियो...

दिल दहलाने वाला नजारा

नजारा देखकर जरूर आप भी कांप गए होंगे। क्योंकि, तेंदुए ने बड़ी बेरहमी से अजगर का शिकार किया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'big.cats.india' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस पसंद किए हैं। वहीं, जहां कुछ लोग इस नजारे को देखकर हैरान हैं। वहीं, वाइल्ड लाइफ लवर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और उसे बार-बार देख रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article