वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: ये है दुनिया का सबसे उम्रदराज गोरिल्ला, इस खास अंदाज में सेलिब्रेट किया अपना 69वां जन्मदिन

Ajab Gajab: जर्मनी के बर्लिन जू में दुनिया के सबसे उम्रदराज गोरिल्ला का बर्थ डे सेलिब्रेट किया गया है। फातू नाम के इस गोरिल्ले का 69वां जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया गया।

Image

गोरिल्ले का जन्मदिन (तस्वीर साभार- AP)

Ajab Gajab: इंसान हो या फिर जानवर सभी के लिए उसका जन्मदिन खास होता है। हर इंसान कोशिश करता है कि हर साल वो अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर पाए। कुछ लोग तो काफी खास अंदाज में अपना जन्मदिन मनाते हैं। लेकिन, इन दिनों एक गोरिल्ला का जन्मदिन चर्चा में है। आखिर, हो भी क्यों ना? इस गोरिल्ले का बर्थ डे जिस तरह मनाया गया है, उसके बारे में जानकर हो सकता है आप भी चौंक जाएं। दरअसल, यह गोरिल्ला का दुनिया का सबसे उम्रदराज गोरिल्ला है और हाल ही में उसका 69वां जन्मदिन मनाया गया है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

इस गोरिल्ले का नाम फातू (Fatou Gorilla) है और हाल ही में जर्मनी के बर्लिन जू में काफी अलग अंदाज में उसका बर्थ डे सेलिब्रेट किया गया। बताया जाता है कि कैद में रहने वाली यह दुनिया की सबसे उम्रदराज गोरिल्ला है। फातू के लिए शुगर फ्री और काफी हेल्दी खाना तैयार किया गया था। बताया जा रहा है कि केक की जगह फातू को खाने के लिए लेट्यूस, टमाटर, लीक, चुकंदर दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, उसकी सेहत को देखते ही शुगर फ्री और हेल्दी खाने का इंतजाम किया गया था। न्यूज एजेंसी AP के अनुसार, उनकी लंबी उम्र और शांत स्वभाव ने उसे काफी खास बना दिया है। आलम ये है कि फातू चिड़ियाघर में लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वास्तविक में उसका जन्म कब हुआ था उसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन, हर साल 13 अप्रैल को उसका बर्थ डे सेलिब्रेट किया जाता है।

Ajab Gajab Fatou gorilla

फातू गोरिल्ला (तस्वीर साभार- AP)

ये है कहानी

यहां आपको बता दें कि आमतौर पर जंगली गोरिल्ला की उम्र 35 से 40 साल है। लेकिन, अगर सही से उसकी देखभाल और इलाज किया जाए तो उसकी उम्र बढ़ सकती है। गौरतलब है कि जब इन्गो द फ्लेमिंगो का निधन हुआ था, उसके बाद फातू उस जू की सबसे उम्रदराज की निवासी बन गई। फ्लेमिंगो करीब 75 साल तक जीवित रहा था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार एक फ्रांसीसी नाविक ने फातू को मार्से में बिल चुकाने के लिए सौंपा था। जिसके बाद एक फ्रांसीसी पशु व्यापारी ने उसे बर्लिन जू को बेच दिया था। वर्तमान में उसके दांत गिर चुके हैं और उसे गठिया और सुनने में दिक्कत जैसी समस्याएं हैं।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article