Ajab Gajab Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अजब गजब वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं कि हम चौंक जाते हैं। कई बार तो यकीन करना मुश्किल होता है। यकीन नहीं होता है कि सचमुच ऐसा भी हो सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा कुछ नजर आता है कि हंसी भी बहुत आती है। वायरल वीडियो एक ऐसी बारात से जुड़ा है जिसमें घोड़ी पर बैठा दूल्हा तो नजर आता है, मगर पूरी बारात गायब नजर आती है। अकेले ही बारात में जा रहे दूल्हे का ये वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
गायब हो गई दूल्हे की बारात
वायरल हो रहे 28 सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि देर रात हो चुकी है। सड़कों पर वाहन भी एक्का-दुक्का ही नजर आते हैं। मगर इसी बीच बैकग्राउंड में ढोल नगाड़ों का शोर सुनाई देता है। आवाज सुनकर सहज ही अंदाजा होता है कि दूल्हे की बारात है, जो बहुत खुश होगा। मगर अगले कुछ सेकंड में फ्रेम में ऐसा गजब नजारा दिखाई दिया कि इसकी कल्पना ही नहीं की गई होगी। इसमें देखेंगे कि घोड़ी पर बैठा दूल्हा और ढोल बजा रहे लोग तो नजर आते हैं। मगर दूल्हे के साथ बारात के नाम पर उसके परिवार का भी एक सदस्य नजर नहीं आता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो शायद ही पहले कभी देखा होगा।
यहां एक्स पर देखिए वीडियो
दूल्हे की बारात का अजब-गजब वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसे एक्स पर @aditiwari9111 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो को मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा गया, 'मेरी मां का मानना है कि अगर मैं किसी की शादी में नहीं जाऊंगा तो फिर कोई भी मेरे विवाह में नहीं आएगा।'
