वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: जिसे समझ रहा था साधारण पेट का दर्द, हॉस्पिटल पहुंचने पर हुआ ऐसा खुलासा, सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Ajab Gajab: चीन से एक काफी चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स पेट दर्द की समस्या से परेशान था। लेकिन, हॉस्पिटल में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने सबके होश उड़ा दिए।

Image

चौंकाने वाला खुलासा (तस्वीर साभार- @istock)

Ajab Gajab: इस दुनिया में ऐसी-ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं? कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में जानकर दुनिया दंग रह जाती है। एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला चीन (China) से आया है, जहां एक शख्स पेट दर्द की समस्या से काफी परेशान था। लेकिन, जब वह हॉस्पिटल पहुंचा और डॉक्टर ने जो खुलासा किया, उसे जानकर उसके होश उड़ गए। यकीन मानिए, सच्चाई जानने के बाद आपके रोंगटे भी खड़े हो जाएंगे और हो सकता है सच्चाई पर यकीन करना मुश्किल हो जाए। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

    साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, दक्षिणपूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के 32 वर्षीय वेनझोउ निवासी को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। पहले उसे लग रहा था सामान्य दर्द होगा। लेकिन, जब दर्द बर्दाश्त से बाहर हुआ तो वेनझोउ मेडिकल यूनिवर्सिटी के अस्पताल की लोंगगांग शाखा में शिकायत लेकर पहुंचा गया। डॉक्टर्स भी पहले समझ नहीं पाए कि किस कारण ये दर्द हो रहा है। डॉक्टर्स ने जब उसका स्कैन किया तो पता चला कि छोटी आंत में कोई लंबा सा चीज फंसा हुआ है। डॉक्टर्स को शक हुआ कि वह एक पारा थर्मामीटर हो सकता है। दरअसल, थर्मामीटर की नोक सीधे आंत की दीवार पर दबाव डाल रही थी। लिहाजा, आंत में गंभीर इंटरनल ब्लीडिंग और छेद का खतरा पैदा हो गया था। डॉक्टर्स ने जब शख्स से पूछताछ की तो काफी चौंकाने वाले खुसाले हुए।

    ajab gajab

    पेट में थर्मामीटर (तस्वीर साभार- @istock)

    चौंकाने वाला खुलासा

    शख्स ने बताया कि महज 12 साल की उम्र में वह गलती से थर्मामीटर निगल लिया था। लेकिन, इसके बारे में उसने कभी किसी को कुछ नहीं बताया। शुरुआत में उसे कोई दिक्कत नहीं हुई तो उसने इस घटना को भुला दिया। लेकिन, इतने सालों बाद जब समस्या बढ़ी तो उसने इस सच्चाई का खुलासा किया। हालांकि, डॉक्टर्स ने 20 मिनट में उस थर्मामीटर को बाहर निकाला दिया। डॉक्टर्स का कहना था कि ऑपरेशन काफी नाजुक था। डॉक्टर ने यह भी बताया कि पेट के अंदर थर्मामीटर सही सलामत था और उ पर अंकित माप के निशान मिट गए थे। अब इस मामले ने सबको चौंक दिया है। गौरतलब कि चीन से इस तरह के कई मामले अक्सर सामने आते रहते हैं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article