वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: एक विवाह ऐसा भी...शादी में नाश्ते की जबरदस्त लूट, जलपान काउंटर से चिप्स पैकेट लेकर भागे लोग

Ajab Gajab News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक शादी समारोह में नाश्ते की लूट मच गई। लोग चिप्ट पैकेट लेकर भागने लगे। इतना ही नहीं कुछ समय के लिए तो अफरा-तफरी मच गई।

Image

शादी समारोह में चिप्स की लूट (तस्वीर साभार- टाइम्स नाउ नवभारत)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी समारोह में हड़कंप
  • जलपान काउंटर पर लूट
  • चिप्स पैकेट लेकर भागने लगे लोग

Ajab Gajab: देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी शादियों के एक से एक मजेदार मामले वायरल होते रहते हैं। कभी किसी दूल्हे का वीडियो वायरल हो जाता है, तो कभी दुल्हन धूम मचाते हुए नजर आती है। वहीं, कई बार तो शादी में शामिल हुए मेहमान भी ऐसा बवाल काटते हैं, जिससे सोशल मीडिया की दुनिया हिल जाती है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से, जहां एक शादी समारोह में जलपान काउंटर पर लूट मच गई। आलम ये है कि यह मामला हर तरफ छाया हुआ है। तो आइए जानते हैं पहले पूरी कहानी...

chips loot

चिप्स के लिए लोगों ने काटा बवाल (तस्वीर साभार- टाइम्स नाउ नवभारत)

जलपान काउंटर पर लूट

दरअसल, हमीरपुर के राठ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में 380 से अधिक जोड़ों की शादियां कराई गई। बी एक वी मैदान में आयोजित इस शादी समारोह में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। शादी में खाने का भी इंतजाम किया गया था। लेकिन, अचानक जलपान काउंटर काफी भीड़ जमा हो गई और लोग चिप्स और आलू बोंडा लूटकर भागने लगे। हैरानी की बात ये थी कि इतनी भीड़ को काबू करने के लिए जिल प्रशासन की तरफ से कोई तैयारी नहीं की गई थी। जिस अंदाज में लोग नाश्ते लूटकर भाग रहे थे उसे देखकर हर कोई दंग रह गया।
chips loot

नाश्ते के लिए लोगों ने काटा गदर (तस्वीर साभार- टाइम्स नाउ नवभारत)

हर तरफ अफरा-तफरी

कुछ समय के लिए हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। हर कोई नाश्ते को लूटन में लगा था। किसी ने इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिस तरह लोग नाश्ते की लूट कर रहे थे उसने आयोजन की किरकिरी कर दी। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग जहां इस मामले पर मजे ले रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी भी जता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग अव्यवस्थाओं पर भी सवाल उठा रहे हैं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article