Ajab Gajab : कभी-कभी मेडिकलकर्मियों की ऐसी करतूतें सामने आती हैं, जिन्हें सुनकर काफी ज्यादा हैरत होती है। ऐसा ही एक किस्सा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे सुनने और बढ़ने के बाद यूजर्स भड़क गए। दरअसल, मामला कुछ इस प्रकार था कि एक मरीज अपने इलाज के लिए अस्पताल जाता था। जहां पर उसका इलाज करने वाली नर्स को उससे बेहद प्यार हो गया। इसके बाद उन दोनों में करीबियां बढ़ने लगीं। प्यार जब परवान चढ़ा तो एक दिन ऐसा हादसा हुआ कि नर्स की मौजूदगी में मरीज की जान ही चली गई।
ऐसे समझें पूरा मामला
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला इंग्लैंड का बताया जा रहा है। जहां पर NHS (National Health Service) में बतौर नर्स काम कर रही पेनेलोप विलियम्स को अस्पताल आने वाले मरीज से बेहद प्यार हो गया। इश्क की खुमारी ऐसी थी कि दोनों के बीच मैसेजिंग शुरू हो गई। यहीं नहीं दोनों रिलेशनशिप में आ चुके थे और एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि पेनलोप के मरीज से रिलेशनशिप की बात अस्पताल प्रबंधन को दूर-दूर नहीं पता थी।
संबंध बनाते समय हादसा
मरीज और नर्स का प्यार परवान चढ़ चुका था। इसी बीच एक दिन नर्स ने मरीज को यूं ही अस्पताल के पास बुलाया तो वहां पर वो पहुंचा। तभी कार में दोनों इंटीमेंट होने लगे और संबंध बनाने के दौरान अचानक से मरीज को हार्ट अटैक आ गया और ऑन द स्पॉट उसकी मौत हो गई। इसके बाद पेनलोप काफी ज्यादा घबरा गई और उसने पोल खुलने के डर से मरीज को तड़पने दिया, लेकिन जब उसकी हालत और भी ज्यादा बिगड़ने लगी तो उसने अपने दोस्त को CPR देने के लिए बुलाया था। हालांकि तब तक मरीज कार में ही दम तोड़ चुका था।
नर्स की गई नौकरी
अस्पताल प्रबंधन को जैसे ही मामले की पूरी जानकारी प्राप्त हुइ तो उन्होंने पेनेलोप को नौकरी से निकालने का फैसला लिया। जांच में नर्स ने कहा है कि, पेनेलोप ने बताया कि पेशेंट डायलिसिस के लिए आता था। उसे उसने ही एफबी पर मैसेज कर मिलने के इरादे से बुलाया था, क्योंकि उसे चेस्ट पेन की शिकायत थी। इसके बाद जब पूछताछ करने वाली टीम में गहनता से जांच की तो उन्हें पता चला कि ऐसा कुछ भी नहीं था। टीम की जांच में सामने आया पेनलोप खुद पेशेंट से मिलना चाहती थी और जब वो पहुंचा तो दोनों लोग कार में संबंध बनाने लगे। नर्स और मरीज करीब दो साल से रिलेशनशिप में थे। हालांकि अस्तपाल की जांच कमेटी के मेंबर का कहना है कि, पेनलोप ने संबंध बनाने की बात का खंडन किया है। उसने बताया है कार में मरीज तड़पने लगा और उसकी मौत हो गई।
