Ajab Gajab News: आपने देखा होगा कि भारत में जिनके पास पार्किंग नहीं होती है, वह अपनी गाड़ियों को घर के बाहर ही खड़ी कर देते हैं। दूसरी तरफ दुनिया का एक ऐसा देश है, जहां अब लोग अपनी गाड़ियों को लोहे की जंजीर में बांधकर रखते हैं। यहां लोग अपनी गाड़ियों को गाय-भैंस की तरह बांधकर रखने लगे हैं। आप सोच रहे हैं कि लोग ऐसा क्यों करते होंगे तो इसकी वजह जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह देश कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड है।
गाय-भैंस की तरह गाड़ियों को जंजीर से बांध रहे हैं लोग
डेली मेल की खबर के अनुसार, इंग्लैंड के लोग अपनी लग्जरी गाड़ियों को अब लोहे की जंजीरों में बांधकर रखने लगे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। जिसमें कई सारी लग्जरी गाड़ियां लोहे की जंजीरों में बंधी नजर आ रही हैं। कुछ लोग तो अपने घर के बाहर बकायदा ऐसा जुगाड़ बनवाने लगे हैं, जिसमें लोहे की जंजीरों से गाड़ियों को बांधकर रखा जा सके। दरअसल, इंग्लैंड में लग्जरी गाड़ियों की चोरी काफी तेजी से बढ़ गई है।
इंग्लैंड में अधिकतर लोग जंजीर से बांध रहे हैं गाड़ियां
अपनी लग्जरी गाड़ियों को चोरी से बचाने के लिए वहां के लोग अब इन्हें लोहे की जंजीरों में बांधकर रखने लगे हैं। सोचकर ही अजीब लगता है कि एक जमाना था, जब इंग्लैंड ने दुनिया के ज्यादातर देशों को अपना गुलाम बना रखा था। दूसरी तरफ अब अंग्रेज अपनी गाड़ियों को चोरी से बचाने के लिए इन्हें लोहे की जंजीरों में बांधने लगे हैं। लंदन में सबसे ज्यादा लैंड रोवर गाड़ियों के मालिक अपनी गाड़ी को चोरी से बचाने के लिए एक्स्ट्रा प्रिकॉशन ले रहे हैं। बता दें कि इन दिनों लंदन में लैंड रोवर गाड़ियों की चोरी काफी ज्यादा बढ़ गई है।
