वायरल न्यूज़

Video: इससे बेहतर आपने कुछ नहीं देखा होगा! साड़ी पहनी महिलाओं को कबड्डी खेलता देख आ जाएगी मौज

Viral Video:कबड्डी खेलने के लिए किसी बगीचे के किनारे की जगह चुनी गई है। महिलाओं ने दो टीम बांटी हुई है और बगीचे के बीच में एक लाइन खींची हुई है। वीडियो देखकर आपको मजा आ जाएगा।

Image

साड़ी में कबड्डी (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • साड़ी में कबड्डी खेलती दिखी महिलाएं
  • कबड्डी खेलते समय जमकर ली मौज
  • वीडियो देखकर आएगा आपको मजा

Viral Video: आपने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो देखे होंगे, लेकिन हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं। उसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। ऐसा वीडियो आज से पहले आपने शायद ही देखा होगा। वीडियो में आप गांव की महिलाओं को साड़ी पहनकर कबड्डी खेलते देख पाएंगे। वीडियो में सबसे अच्छी बात यह है कि महिलाएं कबड्डी खेलते समय जमकर मौज भी ले रही थीं और काफी खुश नजर आ रही थीं। वीडियो इंटरनेट पर आते ही जमकर देखा और पसंद किया जा रहा है।

महिलाओं को कबड्डी खेलते देख आएगा मजा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी दूरदराज के गांव में कबड्डी का खेल चल रहा है। दिल जीतने वाली बात यह है कि कबड्डी के इस खेल में सारी की सारी महिलाएं नजर आ रही हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि सारी महिलाओं ने साड़ी पहनी हुई है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि कबड्डी खेलने के लिए किसी बगीचे के किनारे की जगह चुनी गई है। महिलाओं ने दो टीम बांटी हुई है और बगीचे के बीच में एक लाइन खींची हुई है। इसी लाइन के दोनों तरह दोनों टीमें खड़ी नजर आ रही हैं। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि महिलाएं सारे नियम-कानून के हिसाब से कबड्डी खेल रही हैं। वीडियो को anupama.goswami_52 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे जमकर पसंद कर रहे हैं। अब तक वीडियो को 1 मिलियन लोगों ने लाइक कर लिया है। वहीं वीडियो को जमकर लोग शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article