वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: घर जाने के लिए बुक की कैब, रास्ते में ड्राइवर के प्यार में पड़ गई लड़की, फिर हो गया कांड

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 15, 2024, 06:03 PM IST

Ajab Gajab News: कैब ड्राइवर के प्यार में लड़की कुछ इस कदर गिरफ्तार हुई कि उसके लिए कुछ भी करने को तैयार थी। वह कैब ड्राइवर को महंगे-महंगे गिफ्ट देने लगी। यहां तक कि वह उससे शादी करने के लिए भी बेताब थी।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Ajab Gajab News: पड़ोसी देश चीन से साल 2019 में एक बेहद अजीबोगरीब घटना सामने आई थी। यहां एक लड़की ने अपने घर जाने के लिए कैब बुक किया था। राजधानी बीजिंग की रहने वाली यह लड़की जिस कैब में बैठकर अपने घर जा रही थी। रास्ते में उसी कैब के ड्राइवर को अपना दिल दे बैठी। यह लड़की कैब ड्राइवर के प्यार में इस कदर पड़ी कि उस पर अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। लड़की और कैब ड्राइवर इसके बाद रिलेशनशिप में आ गए।

कैब ड्राइवर के प्यार में अंधी हुई लड़की

इस कैब ड्राइवर के प्यार में लड़की कुछ इस कदर गिरफ्तार हुई कि उसके लिए कुछ भी करने को तैयार थी। वह कैब ड्राइवर को महंगे-महंगे गिफ्ट देने लगी। ड्राइवर उसे जहां भी बुलाता था, वहां बिना सोचे-समझे वह पहुंच जाती थी। यहां तक कि वह उससे शादी करने के लिए भी बेताब थी। दूसरी तरफ कैब ड्राइवर बस उसका इस्तेमाल कर रहा था। वह उससे महंगे-महंगे गिफ्ट लेता था और उसके पैसे खर्च करवाता था। यहां तक कि उस लड़की के अलावा उसकी जिंदगी में और भी कई लड़कियां थीं।

ब्रेकअप के बाद कैब ड्राइवर ने दिखाई अपनी औकात

साल 2021 तक लड़की को कैब ड्राइवर की असलियत पता नहीं चली। हालांकि, 2021 में लड़की को पता चला कि ड्राइवर के किसी और महिला के साथ भी संबंध है। इसके बाद लड़की ने उससे रिश्ता तोड़ लिया और उसे दिए हुए सारे महंगे गिफ्ट और पैसों की डिमांड कर डाली। आपका जानकर आश्चर्य होगा कि लड़की ने दो साल में कैब ड्राइवर को 46 लाख रुपये के गिफ्ट दे डाले थे। यहां तक कि लड़की ने कैब ड्राइवर के साथ अपना ज्वाइंट अकाउंट भी बनवा लिया था। हालांकि, ब्रेकअप के बाद जब उसने लड़के से अपने खर्च किए हुए 46 लाख रुपये मांगे तो कैब ड्राइवर ने उसे जमकर पीटा। कैब ड्राइवर की मार से लड़की बिल्कुल अधमरी हो गई।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article