वायरल न्यूज़

Video: एंजॉयमेंट के नाम पर जानबूझकर खाने के ऊपर पैर रखती दिखी लड़की, देखकर खौल जाएगा खून

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 15, 2024, 04:27 PM IST

Shocking Video: लड़की अपने स्लीपर उतारकर पहले प्लेट में अपना दायां पैर टच कराती है। इसके बाद दूसरे प्लेट में वह अपना बायां पैर टच कराती है। इसी तरह लगातार लड़की सारी प्लेट्स में एक के बाद एक अपने पैर टच करवाती है।

Image

लड़की ने खाने पर रखा पैर (इंस्टाग्राम)

Shocking Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है, जिसे लेकर बवाल मच जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला एंजॉयमेंट के नाम पर कुछ ऐसी हरकत करती दिख रही है। जिसे देखकर आपका माथा खराब हो जाएगा। हो सकता है कि आप इस वीडियो को देखकर गुस्से से लाल हो जाएं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की को न जाने क्या सूझता है, वह खाने की कई सारी प्लेट पर पैर रखने लगती है।

शर्मनाक वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जमीन पर कुछ प्लेट्स रखी हुई हैं। इन सभी प्लेट्स में खाना रखा हुआ है। आप देख सकते हैं कि लड़की अपने स्लीपर उतारकर पहले प्लेट में अपना दायां पैर टच कराती है। इसके बाद दूसरे प्लेट में वह अपना बायां पैर टच कराती है। इसी तरह लगातार लड़की सारी प्लेट्स में एक के बाद एक अपने पैर टच करवाती है। ऐसा लग रहा है कि लड़की जैसे कोई गेम खेल रही है। आप देख सकते हैं कि खाने की प्लेटों पर पैर रखने के दौरान लड़की जोर-जोर से हंसती-खिलखिलाती भी है। देखें वीडियो-

इस वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो देखकर लोगों ने अपना गुस्सा कमेंट में जाहिर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह घटिया हरकत करने के बाद लड़की ऐसा खुश होती है, जैसे उसने कोई महान काम कर लिया है। वीडियो को olemisschicks नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखकर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग कह रहे हैं कि लड़की के अंदर खाने के लिए कोई रिस्पेक्ट नहीं है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article