वायरल न्यूज़

अजब: हाईस्कूल की कॉपी में छात्रा ने लिखा- गुरू की इच्छा होगी तो पास करेंगे, फिर टीचर ने किया मजेदार काम

Ajab Gajab News: वायरल हो रही उत्तर पुस्तिका को देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। आप देख पाएंगे कि छात्रा ने पूरी उत्तर पुस्तिका खाली छोड़ दी है। वहीं कॉपी में अंदर उसने रिश्वत के तौर पर टीचर के लिए 200 रुपये की नोट रखी हुई थी।

Image

एग्जाम कॉपी वायरल (इंस्टाग्राम)

Ajab Gajab News: इस समय एग्जाम सीजन चल रहा है और बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। यह समय पढ़ने वाले बच्चों के लिए बहुत ही खास होता है। कई बच्चे तो पढ़ने में तेज होते हैं और उन्हें परीक्षा में कोई कठिनाई नहीं होती है। वहीं कई बच्चों को परीक्षा देने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है और उन्हें फेल होने के डर सताता रहता है। इस चक्कर में कुछ छात्र नकल के सहारे पास होने की कोशिश करते हैं। दूसरी तरह एक छात्रा ने पास होने के लिए जो तिकड़म लगाई, वह आपको हैरान कर देगी।

वायरल हुई मजेदार आंसर शीट

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक टीचर किसी छात्रा की कॉपी चेक करता नजर आ रहा है। इस दौरान टीचर को छात्रा की उत्तर पुस्तिका में कुछ ऐसा नजर आता है, जिसके बाद वह उत्तर पुस्तिका की रिकॉर्डिंग करना चालू कर देता है। इस वीडियो रिकॉर्डिंग में टीजर दिखाता है कि छात्रा ने उत्तर पुस्तिका में 200 रुपये की नोट लगाई है। इसके साथ ही उसने उत्तर पुस्तिका में कुछ ऐसा लिखा है, जिसे पढ़कर टीचर के होश उड़ जाते हैं। देखें वीडियो-

छात्रा की वायरल हो रही उत्तर पुस्तिका को देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। आप देख पाएंगे कि छात्रा ने पूरी उत्तर पुस्तिका खाली छोड़ दी है। इसके बाद आगे के दो पन्नों पर उसने सिर्फ प्रश्न लिखा हुआ है। वहीं कॉपी में अंदर उसने रिश्वत के तौर पर टीचर के लिए 200 रुपये की नोट रखी हुई थी। इस नोट को कुछ ऐसे दबाया गया था कि वह सिर्फ कॉपी की चेकिंग के दौरान ही निकल सकता था। इसके साथ ही छात्रा ने कॉपी में लिखा था, 'चल मेरी कॉपी गुरु के पास, इच्छा हुई तो करेंगे पास।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article