क्रिकेट

IND vs NZ: भारत ने T20I में बनाया विश्व रिकॉर्ड, लगाया जीत का 'दोहरा शतक'

न्यूजीलैंड दौरे पर गई श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम इंडिया ने मेजबान को दूसरे टी20 में 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ भारत ने 5 मैच की सीरीज में तो 2-0 की बढ़त बनाई। साथ ही इतिहास भी रचा। टीम इंडिया की यह T20I में 200वीं जीत है और वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी है। साथ ही भारत T20I क्रिकेट में 300 टी20 खेलने वाला दूसरा देश बना है।

Image

भारत ने टी20 क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 4 विकेट से जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई। भारत ने यह कारनामा अपने 300वें T20I मैच में किया। भारत ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को कहीं पीछे छोड़ दिया।

न्यूजीलैंड दौरे पर गई श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम इंडिया ने मेजबान को दूसरे टी20 में 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ भारत ने 5 मैच की सीरीज में तो 2-0 की बढ़त बनाई। साथ ही इतिहास भी रचा। टीम इंडिया की यह T20I में 200वीं जीत है और वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी है। साथ ही भारत T20I क्रिकेट में 300 टी20 खेलने वाला दूसरा देश बना है।

भारत का जीत का दोहरा शतक

भारत ने T20I क्रिकेट में अभी तक 300 मुकाबलों में 200 जीते हैं, 83 हारे हैं, जबकि 7 मुकाबला टाई रहा है। वहीं, 10 का नतीजा नहीं निकल पाया। भारत का जीत का प्रतिशत 66.67 का रहा है। दुनिया में सबसे ज्यादा 304 T20I मैच खेलने वाली पाकिस्तान की टीम जीत के मामले में भारत के बाद दूसरे पायदान पर है। पाकिस्तान ने अभी तक 304 टी20 मैच में 176 ही मैच जीते हैं। उनका जीत का प्रतिशत 57.89 का रहा है।

सबसे ज्यादा T20I मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमों पर नजर डालें तो भारत-पाकिस्तान के बाद लिस्ट में न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम नजर आती है। न्यूजीलैंड ने अभी तक 135, साउथ अफ्रीका ने 129 और इंग्लैंड ने 128 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं। यह तीनों टीमें जीत के मामले में भारत और पाकिस्तान से काफी पीछे नजर आती है। ऑस्ट्रेलिया 127 जीत के साथ 6ठे नंबर पर है।

हैदराबादी लड़कों ने दिलाई जीत

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए ग्लेन फिलिप्स की फिफ्टी के दम पर भारत के सामने 181 रनों का टारगेट रखा था। इस स्कोर को टीम इंडिया ने तिलक वर्मा की तूफानी फिफ्टी के दम पर 1 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। तिलक वर्मा को उनकी धुआंधार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

भारत ने तिलक वर्मा (नाबाद 51 रन) के अर्धशतक और नीतिश कुमार रेड्डी (नाबाद 26 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 30 गेंद में 69 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत शुरुआती झटकों से उबरते हुए न्यूजीलैंड पर चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। जब टीम 15वें ओवर में 112 रन पर छह विकेट गंवाकर मुश्किल में थी तब तिलक और नीतीश कुमार ने सूझबूझ और संयम से बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में छह विकेट पर 181 रन बनाकर भारत को पांच मैच की सीरीज में 2-0 से आगे कर दिया।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article