वायरल न्यूज़

अजब: 8 साल के छात्र ने गिफ्ट की ऐसी चीज.. मैडम का चेहरा शर्म से हुआ लाल , तुरंत कर दिया पैरेंट्स को फोन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 18, 2023, 09:25 AM IST

Ajab Gajab News: टीचर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बताया कि उनकी क्लास में पढ़ने वाला एक आठ साल का बच्चा एक दिन उनके पास आया। बच्चे के हाथ में एक छोटा सा गिफ्ट था। बच्चे के हाथ से गिफ्ट लेकर जब टीचर ने खोला तो उनके होश ही उड़ गए।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • 8 साल के बच्चे का कारनामा
  • टीचर को पसंद करता था बच्चा
  • टीचर को गिफ्ट कर दी ऐसी चीज

Ajab Gajab News: अमेरिका के स्कूल में पढ़ने वाला एक छात्र अपनी क्लास टीचर को बहुत ही ज्यादा पसंद करता था। वह अपनी टीचर को खुश करने के इरादे से एक दिन उनके लिए ऐसा गिफ्ट लेकर पहुंच गया, जिसे देखकर मैडम का चेहरा शर्म से लाल हो गया। मैडम ने जरा भी नहीं सोचा होगा कि 8 साल का बच्चा उनके लिए ऐसा गिफ्ट लेकर आएगा। इसके बाद मैडम ने तुरंत ही बच्चे के घर वालों को फोन कर दिया और उनके सामने सारी बात बताई। जब बच्चे के घर वालों को यह बात पता चली तो उनके भी होश उड़ गए।

महिला टीचर को पसंद करता था बच्चा

महिला टीचर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घटना के बारे में बताया। मैडम ने कहा कि इस घटना से वह काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने बताया कि एक दिन उनकी क्लास में पढ़ने वाला एक आठ साल का बच्चा उनके पास आया। बच्चे के हाथ में एक छोटा सा गिफ्ट था। बच्चे ने गिफ्ट लाकर उनके हाथ में रख दिया। बच्चे ने बताया कि वह इस गिफ्ट को उनके लिए लाया है। इसके बाद जब टीचर ने गिफ्ट खोलकर देखा तो उनके होश ही उड़ गए।

टीचर को दिया लाखों का गिफ्ट

टीचर ने बताया कि रैपर को खोलने पर उसके अंदर से डायमंड की एक इयररिंग्स निकली। इस ईयर रिंग में प्लेटिनम के हीरे जड़े थे। टीचर ने बताया कि इसकी कीमत लाखों में थी। इसके बाद जब उन्होंने बच्चे से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह इस गिफ्ट को उनके लिए लेकर आया है। इसके साथ ही बच्चे ने उनसे कहा कि वह उन्हें बहुत अच्छी लगती हैं। इस बात को सुनकर टीचर का चेहरा शर्म से लाल हो गया। फिर टीचर ने बच्चे के माता-पिता को फोन करके स्कूल बुलाया। स्कूल पहुंचने पर बच्चे की मां ने बताया कि यह उनकी इयररिंग्स है। बच्चा इसे चुराकर लाया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article