Ajab Gajab Love Story: आपने इस दुनिया में बहुत सारी मोहब्बत की कहानियां सुनी होंगी। आज हम आपको जिस प्रेम की कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, उसने 60 के दशक में दुनिया में भूचाल ला दिया था। आपने मर्द और औरत की मोहब्बत के बारे में सुना होगा, लेकिन यह मोहब्बत एक औरत और मेल डॉल्फिन के बीच में था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब मेल डॉल्फिन को अपना प्यार नहीं मिला तो उसने आत्महत्या कर ली थी।
दुनिया की सबसे अनोखी मोहब्बत
यह लव स्टोरी बहुत ही ज्यादा अनोखी है। बात साल 1960 की है। जब मार्गरेट हॉवे लावट नाम की एक महिला से पीटर नाम के एक मेल डॉल्फिन को प्यार हो गया था। दरअसल, महिला उस मेल डॉल्फिन की ट्रेनर थी। दोनों नासा के तहत चलाए जा रहे एक प्रोग्राम के तहत साथ रह रहे थे।

डॉल्फिन और महिला का प्यार
महिला के प्रेम में डॉल्फिन ने की आत्महत्या
इसी बीच दोनों एक-दूसरे की तरफ आकर्षित हो गए थे। दस हफ्ते तक अंडरवाटर हाउस में रहने के दौरान मेल डॉल्फिन को 23 साल की मार्गरेट से इतनी मोहब्बत हो गई थी कि वह उनके बिना रह नहीं पाता था। बता दें कि बीच में नासा की फंडिंग खत्म हो गई, जिस कारण मार्गरेट को वहां से वापस लौटना पड़ा। अपनी प्रेमिका मार्गरेट से पीटर दूरी बर्दाश्त नहीं कर पाया और सांस रोककर अपनी जान दे दी।

डॉल्फिन ने की आत्महत्या
बहुत ध्यान से देखता था महिला की बॉडी
मार्गरेट ने बाद में बताया था कि पीटर उनकी बॉडी को बहुत ध्यान से देखता था। द डॉलफिन प्रोजेक्ट के वैज्ञानिक रिक ओ बैरी ने बाद में बताया था कि पीटर ने यकीनन आत्महत्या की थी। उन्होंने बताया था कि डॉल्फिंस इंसानों की तरह खुद ब खुद सांस नहीं लेते हैं।उन्हें अगर कोईदुःख होता है तो वो अपनी सांस रोक लेते हैं और तले में डूब जाते हैं।
