वायरल न्यूज़

Ajab Gajab Facts: शेर किन दो जानवरों से नहीं लेता पंगा, नाम सुनकर आप भी कांप जाएंगे

Ajab Gajab Facts: शेर जंगल का राजा जरूर है, लेकिन वह हर जानवर से नहीं लड़ता। ऐसे ही दो जानवर हैं। जिनसे वह कभी नहीं भिड़ना चाहता है। इन दो जानवरों का विशाल शरीर और ताकतवर होना प्रमुख कारण है।

Image

शेर क्यों नहीं लड़ता हाथी और गैंडे से (Photo iStock)

Ajab Gajab Facts: जंगल का राजा कहे जाने वाला शेर बेहद ताकतवर और खतरनाक शिकारी होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह हर जानवर से भिड़ जाता है। असल में शेर बहुत समझदारी से शिकार करता है और ऐसे जानवरों (animal behavior) से दूरी बनाकर रखता है, जिनसे लड़ना उसके लिए जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे ही दो जानवर हैं, हाथी और गैंडा। हाथी दुनिया का सबसे बड़ा जमीन पर रहने वाला जानवर है। एक वयस्क हाथी का वजन कई टन तक होता है, जबकि शेर का वजन उससे काफी कम होता है। हाथी की सूंड, बड़े दांत और मजबूत पैर उसे बेहद ताकतवर बनाते हैं। अगर हाथी गुस्से में आ जाए, तो वह शेर को गंभीर रूप से घायल कर सकता है या उसकी जान भी ले सकता है।

    गेंडे की नाक पर लगा तेज सींग एक खतरनाक हथियार

    इसलिए शेर आमतौर पर स्वस्थ और बड़े हाथियों से दूर ही रहता है। हां, अगर कोई हाथी बहुत छोटा, कमजोर या घायल हो, तो शेर कभी-कभी उसे निशाना बना सकता है, लेकिन यह बहुत कम होता है। इसी तरह गैंडा भी शेर के लिए आसान शिकार नहीं है। गैंडे का शरीर भारी होता है और उसकी चमड़ी बहुत मोटी होती है, जिससे उस पर हमला करना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा उसके नाक पर लगा तेज सींग एक खतरनाक हथियार है। अगर गैंडा तेजी से हमला करे, तो शेर के बचने के मौके बहुत कम हो जाते हैं।

    विशाल और खतरनाक जानवरों से आमतौर पर रहता है दूर

    यही वजह है कि शेर गैंडे से भी दूरी बनाकर रखना ही बेहतर समझता है। दरअसल, शेर केवल ताकत के दम पर नहीं, बल्कि समझदारी से भी जंगल में राज करता है। वह वही शिकार चुनता है, जिसमें उसे कम जोखिम हो और सफलता की संभावना ज्यादा हो। इसलिए वह जेब्रा, हिरण या अन्य मध्यम आकार के जानवरों का शिकार करना पसंद करता है और हाथी व गैंडे जैसे विशाल और खतरनाक जानवरों से आमतौर पर दूर ही रहता है।

    monu jha
    मोनू झाauthor

    मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article