Fake Baby Bumps Photoshoots: एक समय था जब लोग अपनी होने वाली पत्नी के साथ फोटोशूट कराते थे, इसे प्रीवेडिंग शूट के नाम से जाना जाता था। लेकिन अब लोग प्रीवेडिंग शूट के साथ प्रेग्नेंसी फोटोशूट भी करा रहे हैं। इस लिस्ट में सेलिब्रेट भी शामिल हैं, जिनकी कुछ फोटोज भी आपने देखी होगी। इस बीच चीन से एक मामला सामने आया है, जिसमें वहां की महिलाएं बेबी बम्प के साथ फोटोशूट करा रही हैं।
ये भी पढ़ें -
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, फोटोशूट कराने वाली चीनी महिलाएं शादीशुदा नहीं है। यानी कि ये सभी चीन की कुंवारी लड़कियां हैं, जो सिर्फ फोटोशूट के लिए प्रेग्नेंट हो रही हैं और इनके दिखने वाले बेबी बम्प भी नकली है। दरअसल, ये GEN-Z का नया ट्रेंड है, जिसे देखने के बाद चीन के बुजुर्ग लोग भी सदमे में हैं। हालांकि, इसके पीछे फोटोशूट कराने वाली लड़कियों के अजीबोगरीब जवाब सुनने को मिले।

जानें क्यों बिना शादी के प्रेग्नेंट हो रही चीनी महिलाएं? (iStock)
जानें क्यों बिना शादी के प्रेग्नेंट हो रही चीनी महिलाएं?
दरअसल, नकली बेबी बम्प के साथ फोटोशूट कराने वाली चीनी लड़कियों का कहना है कि अगर वे 30 की उम्र में प्रेग्नेंट होती हैं तो उनके चेहरे पर झुर्रियां होंगी, जिससे वे अपनी फोटोशूट में 26 जैसी नहीं दिख पाएंगी। ऐसे में वे अभी 26 की उम्र में ही नकली बेबी बम्प के साथ फोटोशूट करा ले रही हैं। ताकि जब वे 30 की उम्र में असली में प्रेग्नेंट हो तो उस समय वे इन फोटोज से लाइक्स और व्यूज बटोर सकें।
