वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: शादी के लिए इस लड़की ने रखी अजीबोगरीब डिमांड, पहले देना होगा टैक्स तभी लेंगे सात फेरे, जानें क्या है मामला?

ब्राजीलियन मॉडल और इंफ्लुएंसर कैरोल रोसलिन सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, उन्होंने उन मर्दों से एक अजीबोगरीब डिमांड रखी है, जो उनसे शादी करना चाहते हैं। उनका कहना है कि उनसे शादी करने वाले पुरुष को उन्हें हस्बैंड टैक्स देना होगा।

Image

ब्राजीलियन मॉडल और इंफ्लुएंसर कैरोल रोसलिन

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर छाई ब्राजीलियन मॉडल
  • शादी को लेकर रखी अजीबोगरीब शर्त
  • शादी करने वाले शख्स से मांग रही हस्बैंड टैक्स

Brazilian Model Karol Rosalin: दुनिया का हर इंसान चाहता है कि उसे एक ऐसा लाइफ पार्टनर मिले, जो उसकी देखभाल करे, उसकी जरूरतों को पूरा करे और उसे खूब सारा प्यार करे। आमतौर पर लोग अपनी शादी में प्यार को पहली प्राथमिकता देते हैं लेकिन ब्राजील की रहने वाली एक महिला ने पैसे को ज्यादा तवज्जों दिया। महिला का कहना है कि अगर कोई शख्स उसे शादी करना चाहता है तो इसके लिए उसे हस्बैंड टैक्स देना पड़ेगा।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजीलियन मॉडल और इंफ्लुएंसर कैरोल रोसलिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं। वह हमेशा से चर्चा में रही हैं। इससे पहले उन्होंने अपने लिए एक ट्रेनर रखा था, जिसे वह 3 लाख रुपए प्रति माह देती थी। उस ट्रेनर का काम उनकी हिप को एक्सरसाइज के माध्यम से शेप में रखना था। इससे पहले कैरोल को AI ने सबसे परफेक्ट बॉडी वाली महिला का खिताब भी दिया था। इसकी भी काफी चर्चाएं हुई थी।

शादी करने वाले पुरुष को देना होगा 'हस्बैंड टैक्स'

कैरोल का कहना है कि अगर कोई शख्स उनसे शादी करना चाहता है तो इसके लिए उसे 'हस्बैंड टैक्स' देना होगा। उनकी इस अजीब डिमांड को मानने वाला शख्स ही उनका पति बन सकता है। उनकी शर्त के मुताबिक, उनके होने वाले पति को टैक्स के तौर पर कुछ पैसे देने होंगे। टैक्स से मिले इन पैसों को कैरोल अपनी फिटनेस पर खर्च करेंगी। उनका कहना है कि अगर कोई शख्स फिटनेस फ्रिक महिला से शादी करना चाहता है तो उसे महिला के खर्चे उठाने की भी हिम्मत होनी चाहिए।

brazilian model Karol Rosalin

ब्राजीलियन मॉडल और इंफ्लुएंसर कैरोल रोसलिन

रोज कॉर्डियो करती हैं कैरोल

कैरोल के मुताबिक, वह हफ्ते में 5 बार वेट ट्रेनिंग करती हैं। इसके साथ ही रोजाना कार्डियो भी करती हैं। खाने में वह हमेशा नेचुरल खाना ही खाना पसंद करती हैं, जैसे - स्वीट पोटैटो, कसावा, मुर्गा, अंडा, और ओट्स। अक्सर पुरुषों को फिट बॉडी वाली महिलाओं को अधिक पसंद करते हैं। ऐसे में अगर कोई उनसे शादी करना चाहता है तो उसे 'हस्बैंड टैक्स' के तौर पर उन्हें फिटनेस के लिए पैसे देने होंगे।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article