वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: बॉर्बी डॉल जैसी सुंदर दिखने के लिए महिला ने इंसानी चर्बी का किया इस्तेमाल, किए इतने पैसे खर्च सुनकर होश उड़ जाएंगे

अमेरिका की रहने वाली मार्सेला इग्लेशियस ने खुद को सुंदर दिखाने के लिए इंसानी चर्बी का इंजेक्शन लगवाया। इसके लिए उन्होंने लाखों रुपए खर्च भी किए। अब सोशल मीडिया पर महिला को काफी ट्रोल किया जा रहा है लेकिन महिला का कहना है कि ऐसा करने से वह पहले से जवान दिखने लगी है।

Image

खूबसूरत दिखने के लिए महिला ने इंसानी चर्बी कराया इंजेक्ट (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • खूबसूरत दिखने के लिए इंजेक्ट कराया इंसानी चर्बी
  • बॉर्बी डॉल की दिखने के लिए खर्च किए लाखों रुपये
  • सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही ये महिला

American Woman Marcela Iglesias: इस दुनिया में लाखों ऐसी महिलाएं होंगी, जिन्हें खूबसूरत दिखना पसंद होता है। ऐसे में महिलाएं अपनी आर्थिक क्षमता के हिसाब से खुद को सुंदर दिखने में खर्च करती हैं। इसके लिए कुछ महिलाएं महंगे मेकअप किट खरीदती हैं तो कुछ महिलाएं महंगे कपड़े। लेकिन कई बार कुछ महिलाएं खुद को सुंदर दिखाने के लिए कुछ ऊंची-नीची हरकत भी कर जाती हैं और उनकी ये सनक उन्हें किसी भी हद तक जाने पर मजबूर कर देती है।

दरअसल, अमेरिका की एक महिला ने खुद को सुंदर दिखाने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसे बारे में हम-आप और एक नॉर्मल इंसान सपने में भी नहीं सोच सकता। जी हां, 47 साल की मार्सेला इग्लेशियस ने खुद बॉर्बी डॉल जैसी सुंदर लड़की बनना था और जवान दिखना था। इसके लिए उसने दूसरे शख्स की चर्बी अपने चेहरे में डलवाया। इसके लिए उसे सर्जरी करवानी पड़ी, जिसमें उसने लाखों रुपये खर्च कर डाले।

American Woman Marcela Iglesias

अमेरिकी महिला मार्सेला इग्लेशियस

कुछ दिनों पहले भी मार्सेला काफी चर्चा में रही थीं। उन्होंने जवान दिखने के लिए अपने 23 साल के बेटे रोड्रिगो के खून को अपने शरीर में डलवाया था। लेकिन अब तो उन्होंने हद ही कर दी है, उन्होंने किसी दूसरे शख्स की चर्बी अपने चेहरे और बॉडी में इंजेक्ट करवा डाला है। मार्सेला खुद को इंसानी बार्बी मानती हैं। एक पॉडकास्ट में बात करते हुए उन्होंने उस बारे में खुलासा किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर जमकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

ट्रीटमेंट पर खर्च किए लगभग 95 लाख रुपये

उनका कहना है कि इस नए ट्रीटमेंट से इंसान अपना प्रकृतिक फैट दोबारा हासिल कर सकता है और ज्यादा जवान दिख सकता है। मार्सेला ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट पर लगभग 95 लाख रुपये से अधिक खर्च किया है। इसके लिए उन्होंने अपने हाथ, पैर, चेहरे पर ज्यादा ग्लो पाने के लिए इंसानी चर्बी इंजेक्ट करवाया है। उनके मुताबिक, इन ट्रीटमेंट्स का असर उनके शरीर पर दिख रहा है और वह पहले से ज्यादा जवान दिख रही हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article