Ajab Gajab News: सऊदी अरब का एक वीडियो इन दिनों लोगों के होश उड़ा रहा है। जो सऊदी अरब भीषण रेगिस्तान और गर्म मौसम के लिए मशहूर था। अब अचानक उस सऊदी अरब में चारों तरफ हरी-हरी घास देखने को मिल रही है। इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे। अगर आप सऊदी अरब में रेगिस्तान देखने के लिए जाना चाहते हैं तो आपकी ख्वाहिश पूरी नहीं होगी, क्योंकि सऊदी अरब की काया एकदम पलट गई है।
वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सऊदी अरब के पहाड़ी इलाकों में जहां पहले रेत ही रेत नजर आते थे। वहीं अब जमकर हरियाली देखने को मिल रही है। यहां बड़ी-बड़ी घासें और पेड़-पौधे देखकर लोगों के होश उड़ रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो गया तो बता दें कि पिछले साल सऊदी अरब में जोरदार बारिश हुई थी। इसके बाद सऊदी अरब में सब कुछ बदल गया है। सऊदी अरब में बारिश ही बेहद अनोखी घटना थी। देखें वीडियो-
बारिश के बाद अब सऊदी अरब में हरियाली देखने को मिल रही है। इस घटना को देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। आप देख सकते हैं कि रेगिस्तान वाली जगह पर अब ऊंट मजे से घास खा रहे हैं। आप इस वीडियो को देखकर यकीन ही नहीं करेंगे कि यह वही सऊदी है, जिसे दुनिया मरुस्थल के रूप में जानती थी। वीडियो को millionairessteps नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो देखकर यूजर कह रहे हैं कि कयामत का दिन अब करीब आ रहा है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
