वायरल न्यूज़

72 घंटे बाद भू-समाधि से बाहर निकले बाबा, बोले-मां दुर्गा से हुआ साक्षात्कार, देखें Video

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 07:24 PM IST

Baba Bhoo Samadhi: राजधानी भोपाल में तीन दिन पहले समाधि लेने वाले बाबा पुरुषोत्तमानंद 72 घंटे की भू समाधि के बाद सोमवार को सात फीट गहरे गड्ढे से बाहर निकल आए ,समाधि स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और उनके भक्त मौजूद रहे।

Image

बाबा पुरुषोत्तमानंद 72 घंटे की भू समाधि के बाद सोमवार को सात फीट गहरे गड्ढे से बाहर निकल आए

Photo : Times Now Digital

Baba Bhoo Samadhi viral video: भोपाल में तीन दिन पहले समाधि लेने वाले बाबा पुरुषोत्तमानंद (Baba Purushottam Nand Maharaj) 72 घंटे की भू समाधि के बाद सोमवार को 7 फीट गहरे गड्ढे से बाहर निकल आए हैं। उन्होंने 72 घंटे के लिए सात फीट गहरे गड्ढे में भू समाधि ली थी। तीन अक्टूबर को वह समय पूरा हो गया था, स्वामी पुरुषोत्तमानंद महाराज को निकलते देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ सुबह पहुंच गई थी।

गौर हो कि बाबा ने शुक्रवार सुबह 10 बजे एक सात फीट गहरे गड्ढे में समाधि ली थी जिसे उनकी समाधि के बाद बाहर से लकड़ी के तख्ते और मिट्टी से ढका गया था। बाबा की समाधि पूरी होने के बाद तख्त और मिट्टी को सोमवार सुबह हटाया गया, बाबा जब समाधि से बाहर आए तो वह बिल्कुल स्वस्थ दिखे हैं, उन्होंने बाहर आकर कहा कि यह भक्ति की शक्ति है।

मां भद्रकाली विजयासन दरबार के स्वामी पुरुषोत्तमानंद महाराज ने प्रशासन ने भू समाधि के लिए अनुमति मांगी थी प्रशासन की तरफ से अनुमति नहीं मिलने पर वह समाधि लेने की जिद पर अड़ गए थे और इसके बाद 30 सितंबर को उन्होंने समाधि ली थी। बाबा ने दावा किया कि समाधि काल के दौरान उनका मां दुर्गा से साक्षात्कार हुआ बाबा का कहना है कि जिस वक्त वह समाधि में थे, उनका शरीर पृथ्वी पर था, लेकिन उनकी आत्मा ईश्वर के पास थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article