Accident Video Viral: हमेशा कहा जाता है कि सड़क पर चलते समय सुरक्षा का खास ख्याल रखना चाहिए। सड़क पर चलते समय हमेशा अलर्ट भी रहना चाहिए। कई बार दूसरों की गलती से किसी और की जान जा सकती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको भी महसूस हो जाएगा कि हमेशा सड़क पर चलते समय बहुत ही ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। न सिर्फ सावधानी से वाहन चलाना चाहिए, बल्कि बहुत सी अन्य बातों का भी ध्यान रखना चाहिए।
वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
बता दें कि कभी भी सड़क पर कार का गेट लापरवाही से नहीं खोलना चाहिए। क्योंकि यह किसी अन्य यात्री के लिए जानलेवा हो सकता है। सोसल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हो सकता है कि आप विचलित हो जाएं। आप देख सकते हैं कि एक बाइक वाला सड़क से गुजर रहा होता है। इस बीच रोड के किनारे एक कार खड़ी दिखाई देती है। जैसे ही बाइक वाला कार के पास पहुंचता है, कार का गेट अचानक खुल जाता है। इससे बाइक सवार उससे टकरा जाता है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि कार के दरवाजे से टकराने के बाद वह रोड के बीचोंबीच गिर जाता है और पीछे से आ रही एक अन्य कार उसके ऊपर चढ़ जाती है। वीडियो देखने में बहुत ही भयावह है। आपने सोशल मीडिया पर पहले भी ऐसी घटनाएं देखी होंगी, जिसे देखकर आपकी रूह कांप गई होगी।इस वीडियो में कार चालक की लापरवाही के चलते बाइक सवार का खतरनाक एक्सीडेंट हो जाता है। इस खौफनाक वीडियो को देखकर लोगों की रूह कांप गई है।
