वायरल न्यूज़

कारों के पहिये थमे...लोग डरे, जब सड़क पर रेंगता दिखा विशाल एनाकोंडा, देखें Viral Video

Aaj ka viral video: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक विशाल एनाकोंडा व्यस्त हाईवे पर चलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस विशाल सांप को देखकर पूरा ट्रैफिक थम सा जाता है। जबकि कुछ लोग इसे अपने मोबाइल में कैद करते हुए दिखाई देते हैं। अब यह वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है।

Image

ब्राजील की सड़क पर दिखा विशाल एनाकोंडा (फोटो:X/ @AMAZlNGNATURE)

Aaj ka viral video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर जानवरों के अजब-गजब हरकत करते हुए वायरल वीडियो देखने को मिलते हैं। इस समय भी एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है। जिसमें एक विशाल एनाकोंडा सड़क पार करता हुआ दिखाई दे रहा है। इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को ब्राजील का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर 56 सेकंड के इस वीडियो में आप देखते हैं कि ब्राजील की एक व्यस्त हाईवे पर एक विशालकाय एनाकोंडा सांप को देखकर गाड़ियों के पहिये थम जाते हैं।

लोग मोबाइल में नजारा करने लगे कैद

सड़क के आस-पास खड़े लोग भी डर जाते हैं। जिनमें कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो इस एनाकोंडा की वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर रहे होते हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ट्रैफिक जाम हो गया है। कारों से लेकर मोटरसाइकिल तक रुकी हुई हैं। इस विशाल सांप की लंबाई कम से कम 5-6 मीटर के करीब दिखाई देती है। हालांकि इसका असली साइज का अंदाजा नहीं है। यह ग्रीन एनाकॉन्डा (प्रजाति की मादा लगती है, जो दुनिया की सबसे भारी सांपों में से एक मानी जाती है। ब्राजील की उष्णकटिबंधीय जलवायु और अमेजन वर्षावन के कारण ऐसी घटनाएं आम हैं, खासकर बारिश के मौसम में जब सांपें सड़कों पर निकल आती हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर @AMAZlNGNATURE नाम से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 'वेलकम टू ब्राजील' कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को अभी तक करीब 7 लाख लोगों ने देखा है। वहीं पर इस वायरल वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी है। जिसमें पहले ने लिखा: "भाई, वे सब इसे ऐसे फिल्मा रहे हैं जैसे यह कोई फिल्म का ट्रेलर हो। कोई बेचारे को पार करने में मदद करो", दूसरे ने लिखा: "अंततः ब्राज़ील पहुंच गया, मुझे वहां का माहौल बहुत पसंद है", अपने कैमरा फोन लेकर थोड़ा और पास आ जाओ। उन्हें ज़ोर से गले लगाना पसंद है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article