सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है, जहां पर हर दिन सैकड़ों तरह की वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें से कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिसे देखने के बाद तो कई बार हमारी आंखें फटी रह जाती हैं तो कई बार हमारा मुंह खुला का खुला रह जाता है। वायरल वीडियो पर हमें यकीन भी नहीं होता। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर 23 सेकंड के इस वायरल वीडियो को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। वीडियो में एक सफेद और लाल रंग का दोमंजिला घर को लाइटिंग से सजाया गया है। घर की छत और जमीन पर दर्जनों लोग खड़े हैं।
पुरुष अच्छे कपड़ों में, महिलाएं साड़ी और सलवार सूट में और बच्चे खुशी से इधर-उधर घूमते दिख रहे हैं। नीचे सड़क पर भी काफी भीड़ है। इसी भीड़ में घर की छत से लेकर नीचे तक कुछ लोग नोटों की माला पकड़े हुए खड़े नजर आते हैं। इस माला में 500-500 रुपये के नोट लगे हुए हैं। जिसे वहां पर मौजूद लोग देखकर हैरान हैं। इनमें से कुछ लोग तो फोन से वीडियो को कैद करने में लगे हैं। वीडियो के पोस्ट में लिखा है कि लोग पैसे की नुमाइश करने में तो आगे रहते हैं, लेकिन जब किसी गरीब की बेटी की शादी या किसी बीमार इंसान के इलाज की बात आती है तो वही लोग पीछे हट जाते हैं।
इंटरनेट यूजर्स की पढ़ें प्रतिक्रिया
आजकल शादियों में दिखावा बहुत बढ़ गया है। लोग अपनी हैसियत दिखाने के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं, नोट उड़ाते हैं और फूलों की बारिश करते हैं। यह सब देखने में अच्छा लगता है, लेकिन यह खुशी कुछ समय की ही होती है। थोड़ी देर बाद वही नोट जमीन पर गिरे हुए बेकार से लगते हैं। दूसरी तरफ, बहुत से गरीब परिवार ऐसे हैं जिनके पास अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे नहीं होते। कई मरीज इलाज के लिए मदद की आस लगाए रहते हैं। असल इंसानियत दिखावे में नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद करने में होती है।
इस वीडियो को इंटरनेट पर @mdtanveer87 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। यूजर्स ने भी वीडियो को देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "इतना रुपया छिपाकर रखा कहा था इतना कैश आया कहा से जांच होनी चाहिए", दूसरे ने लिखा: "अभी किसी गरीब को दो रोटी खिलाना पड़े तो अमीरों की सारी हेकड़ी निकल जाती हैं।", तीसरे ने लिखा: "इनको लग रहा होगा हमने इतने पैसों का चेहरा बनाया है लोग तारीफ करेंगे पीठ पीछे गली ही दे रहे होंगे", चौथे ने लिखा: "भाई इतना पैसा है इनकम टैक्स वाले कहां हैं अभी तक पहुंचे या नहीं?"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
