महिला का डांस वीडियो (इंस्टाग्राम)
आज का वायरल वीडियो (30-NOV-2025): भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों के मौके पर लोगों के डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इसी क्रम में एक महिला के डांस वीडियो ने इन दिनों इंटरनेट पर कहर ढाया हुआ है। यह डांस वीडियो इतना एनर्जेटिक है, जिसे देखकर हर कोई झूम उठा है। महिला का यह वीडियो देखकर हर कोई उसके डांस की तारीफ कर रहा है। आपने देखा होगा कि हर शादी में कोई न कोई ऐसा पल होता है, जो पूरे फंक्शन का ही मूड बदलकर रख देता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह डांस वीडियो इसी तरह का है। आप देख पाएंगे कि लोग किसी शादी को एंजॉय कर रहे हैं, इस दौरान डीजे पर गाने की म्यूजिक सुनाई दे रही है। इसी बीच महफिल में एक महिला की एंट्री होती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला की एंट्री ने पूरा माहौल का वाइब हाई कर देता है। यह वीडियो पूर तरह ‘मूड-चेंजर' है। साड़ी पहने महिला ‘इश्क तेरा तड़पावे (ओ हो हो हो…)' की बीट सुनती ही डांस फ्लोर पर आग लगा देती है। देखें वीडियो-
वायरल हो रहे इस वीडियो को @wedus.in नाम के इंस्टाग्राम अकाउंड से शेयर किया गया है। आप देख पाएंगे कि गाना शुरू होते ही DJ पंजाबी अपना बीट हाई करता है। इसके बाद महिला बिना एक सेकंड गवाए अपने फायर मूव्स से पूरे डांस फ्लोर पर कब्जा कर लेती है। महिला के हाथों का स्टाइल, एक्सप्रेशन, और डांस मूव्स का ऐसा कॉन्फिडेंस देखकर आपके भी मुंह से वाह निकल जाएगा। महिला का हर स्टेप इतना एनर्जेटिक और बिंदास है। जिसे देखकर बुरे मूड वाला इंसान भी खुश गो जाएगा।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।