वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (29-NOV-2025): ड्रोन कैमरे में कैद हुआ बेहद ही अद्भुत नजारा, फ्लेमिंगो पक्षी के झुंड ने झील में बनाई 'पेंटिंग'

आज का वायरल वीडियो (29-NOV-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: आप देख पाएंगे कि फ्लेमिंगो पक्षियों का झुंड मेहरालू झील को पार करते हुए आगे बढ़ रहा है। झुंड ने आगे छोटा गोल आकार बनाकर सबका ध्यान खींचा है।

Image

फ्लेमिंगो पक्षी ने दिखाया अद्भुत नजारा (इंस्टाग्राम)

आज का वायरल वीडियो (29-NOV-2025): सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई कमाल का वीडियो देखने को मिलता है। इसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो यूजर्स को मंत्रमुग्ध कर लेते हैं। वहीं कई वीडियो लोगों को हैरानी में डाल देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ईरान से सामने आया है। ईरान की एक झील में फ्लेमिंगो पक्षियों ने अपने शानदार कारनामे से इंटरनेय यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। दरअसल, फ्लेमिंगो पक्षियों के झुंड ने झील के पानी पर चलते हुए पूरी दुनिया में धूम मचा दिया है।

वीडियो देखकर दिल खुश हो जाएगा

वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लेमिंगो पक्षियों का झुंड झील पार कर रहा है। इस दौरान पक्षियों के झुंड ने खास तरह का पैटर्न बनाया है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। आपको वीडियो देखकर ऐसा लगेगा कि जैसे कोई कलाकार किसी पेंटिंग की रचना कर रहा है। हालांकि, इस नजारे में झील के कम पानी के अलावा शैवाल की भी भूमिका है। इस कारण पानी पर हरा और गुलाबी रंग नजर आता है। आप देख पाएंगे कि फ्लेमिंगो पक्षियों का झुंड मेहरालू झील को पार करते हुए आगे बढ़ रहा है। झुंड ने आगे छोटा गोल आकार बनाकर सबका ध्यान खींचा है। देखें वीडियो-

बता दें कि इस वीडियो को ईरान के वीडियोफोटोग्राफर होसैन पूराकबरियन ने अपने कैमरे में कैद किया है। पूरी घटना को उन्होंने ड्रोन कैमरे से कैद किया है। ऊंचाई के चलते यह नजारा किसी पेंटिंग जैसा नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स वीडियोग्राफर की भी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि ईरान में फार्स प्रांत के शीराज शहर में मेहरालू झील है। इस झील के आस-पास 2000 मीटर तक ऊंचे पहाड़ हैं। वायरल हो रहे वीडियो को @hoseiin_akbarian नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article