वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (30-DEC-2025): हद है भाई! शख्स ने मोमबत्ती से गर्म किया नहाने वाला पानी, Video देख लोग बोले- क्या कहता था अमेरिका

आज का वायरल वीडियो (30-Dec-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का) Watch Online: आप देख पाएंगे कि शख्स ने जिस नल से पानी निकल रहा है, उसी में कई सारी मोमबत्तियां ऐसे फिट कर दी हैं, जिससे पानी का पाइप गर्म होता रहे। हालांकि, वीडियो देखकर लग नहीं रहा है कि इससे पानी जरा भी गर्म होगा।

Image

अनोखे तरीके से गर्म किया नहाने का पानी (इंस्टाग्राम)

आज का वायरल वीडियो (30-DEC-2025): भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत में तो इतनी ठंड पड़ रही है कि कई लोग रोज नहाने से तौबा कर रहे हैं। वहीं ज्यादातर लोग पानी गर्म करके ही नहाते हैं। पानी गर्म करने के लिए लोग गीजर, इमर्शन रॉड और आग का सहारा लेते हैं। दूसरी तरफ एक शख्स ने नहाने वाला पानी गर्म करने के लिए जो किया, उसे देखकर आपको अपनी आंखों पर ही यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे आप

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाथरूम में नहाने के लिए बैठा है। हालांकि, उसे पानी काफी ठंडा लग रहा है। इसके बाद शख्स पानी गर्म करने के लिए बहुत ही हैरान करने वाला जुगाड़ लगाता है। आप देख पाएंगे कि शख्स ने जिस नल से पानी निकल रहा है, उसी में कई सारी मोमबत्तियां ऐसे फिट कर दी हैं, जिससे पानी का पाइप गर्म होता रहे। हालांकि, वीडियो देखकर लग नहीं रहा है कि इससे पानी जरा भी गर्म होगा। देखें वीडियो-

वीडियो के अंत में आप देखेंगे की शख्स उसी पानी से नहा रहा है। वह ऐसे प्रतीत करवा रहा है, जैसे पानी गर्म हो गया हो। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों का माथा खराब हो गया है। कई लोग इसे बेवकूफी भरा हरकत कह रहे हैं तो कई लोग वीडियो को फनी बता रहे हैं। वीडियो को maximum_manthan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article