वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (22-DEC-2025): स्कूल की प्रार्थना में ऐसा डूबा बच्चा, भूल बैठा देश-दुनिया, देखकर दिल हार बैठेंगे आप

आज का वायरल वीडियो (22-Dec-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का) Watch Online: आप देख पाएंगे कि बच्चे ने अपने हाथ जोड़े हैं। इसके साथ ही बच्चे ने अपनी आंखें भी बंद की हुई हैं। वह पूरी तरह से प्रार्थना में डूबा हुआ है। आप देख पाएंगे कि बच्चा प्रार्थना में इस कदर डूबा है कि वह झूम-झूमकर प्रेयर गा रहा है।

Image

प्रार्थना करते बच्चे का वीडियो वायरल (इंस्टाग्राम)

आज का वायरल वीडियो (22-DEC-2025): सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो यूजर्स के दिल जीत लेता है। कई वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं तो कुछ वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जो यूजर्स के दिलों पर राज कर रहा है। वीडियो एक बच्चे से जुड़ा है। आप देख पाएंगे कि बच्चा स्कूल में प्रार्थना कर रहा है। इस दौरान बच्चा प्रार्थना में इस कदर डूबा नजर आ रहा है कि उसे देश-दुनिया की खबर नहीं है।

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे

आज का वायरल वीडियो (22-DE-2025): वीडियो की शुरुआत में आप देख पाएंगे कि किसी स्कूल में सुबह की प्रार्थना हो रही है। इस दौरान सारे बच्चे लाइन लगाकर प्रार्थना कर रहे हैं। इसमें से एक बच्चा पूरी तल्लीनता से प्रार्थना में डूबा हुआ है। आप देख पाएंगे कि बच्चे ने अपने हाथ जोड़े हैं। इसके साथ ही बच्चे ने अपनी आंखें भी बंद की हुई हैं। वह पूरी तरह से प्रार्थना में डूबा हुआ है। आप देख पाएंगे कि बच्चा प्रार्थना में इस कदर डूबा है कि वह झूम-झूमकर प्रेयर गा रहा है। इस दौरान बाकी बच्चे नॉर्मल खड़े दिख रहे हैं। देखें वीडियो-

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स बच्चे की जमकर सराहना कर रहे हैं। इस वीडियो को naughtyworld नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देख पाएंगे कि बच्चा स्कूल की ड्रेस पहना हुआ है और ठंड होने की वजह से उसने टोपी भी पहनी हुई है। इसके साथ ही उसने स्कूल के बैच का पट्टा अपने गले में डाला हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article