वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (28-DEC-2025): बर्फीले जंगल में दिखा दूध सा सफेद हिरण, वायरल वीडियो देख नहीं होगा आंखों पर यकीन

आज का वायरल वीडियो (28-DEC-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: हाल में ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जहां एक सफेद हिरण जंगली इलाके में सड़क किनारे खड़ा नजर आया। वीडियो में इस दुर्लभ हिरण की खूबसूरती देख लोग हैरान रह गए।

Image

बर्फीले जंगल में दिखा सफेद हिरण (Instagram/@TimesNow)

आज का वायरल वीडियो (28-DEC-2025): सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो अक्सर वायरल होते हैं, जिन्हें देख लोगों को बड़ी हैरानी होती है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। वीडियो में एक सफेद रंग का दुर्लभ अल्बिनो हिरण बर्फ से ढके जंगल में सड़क किनारे खड़ा दिख रहा है।

सड़क किनारे खड़ा नजर आया सफेद हिरण

वीडियो में दिख रहे इस हिरण की पूरी तरह सफेद फर और गुलाबी आंखें हैं। इस वायरल वीडियो को सबसे पहले टिकटॉक पर अपलोड किया गया था, जहां एक महिला शाम के वक्त ड्राइव करते हुए अपने दफ्तर से घर लौट रही थी। तभी उसकी नजर इस अनोखे हिरण पर पड़ी। हिरण सड़क किनारे बर्फीले इलाके में खड़ा था। सफेद हिरण को देख महिला हैरान हो गई और उसने अपना फोन निकालकर हिरण का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। कैप्शन में महिला ने लिखा, "यह अविश्वसनीय है। उसकी गुलाबी आंखों से पता चलता है कि यह एक असली अल्बिनो हिरण है।" बताया जाता है कि अल्बिनो हिरण इतने दुर्लभ हैं कि हजारों में कोई एक ही देखने को मिलता है।

अद्भुत वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

यह वीडियो बाद में एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया। फिलहाल अब यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक वीडियो पर लाखों व्यूज और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स हिरण की सुंदरता पर फिदा हो चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों की हैरतभरी प्रतिक्रिया भी सामने आई है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इसे देख पहले तो यह लगा कि शायद कोई मूर्ति खड़ी है। यकीन नहीं हो रहा है कि यह एक असली हिरण है।" दूसरे ने लिखा, "वाकई प्रकृति बेहद ही खूबसूरत और जादुई है।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article