वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (27-NOV-2025): स्कूल में कभी आपने भी किया है ऐसे नकल, इंटरनेट पर वायरल हुआ ये बच्चा, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

आज का वायरल वीडियो (27-NOV-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटा बच्चा कक्षा में बैठकर स्लेट पर चुपके-चुपके पहाड़ा कॉपी करके लिखता हुआ दिखाई दे रहा है। 26 सेकंड के इस वायरल वीडियो में बच्चे की मासूम हरकत और उसकी प्यारी मुस्कान लोगों का दिल जीत लेती है। आप भी देखिए वायरल वीडियो।

Image

स्कूल में नकल करता वायरल हुआ ये बच्चा (फोटो: X/@ChapraZila)

आप जब अपने समय में स्कूल में पढ़ाई करते होंगे, तो क्लास में जब टीचर टेस्ट लेता होगा। आपमें से कुछ लोग ऐसे भी होंगे जो कभी ना कभी नकल भी किए होंगे। कुछ तो दोस्त से मदद लेते होंगे तो कुछ पर्ची लिखकर लाते होंगे तो कुछ किसी और जुगाड़ से नकल करते होंगे। सोशल मीडिया पर इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आप देखेंगे कि एक बच्चा कैसे नकल करके पहाड़ा लिख रही है।

26 सेकंड के इस वीडियो में जहां पर 8-10 छोटे-छोटे बच्चे पीले चटाई पर बैठकर पढ़ाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं और स्लेट पर लिख रहे हैं। वीडियो का फोकस एक नन्हें लड़के पर होता है, जो लाल हुडी जींस और गुलाबी टोपी पहने चुपके-चुपके से पहाड़ा कॉपी कर रहा है। वह स्लेट पर चॉक से लिखते हुए नकल करने में इस कदर मगन है कि वह दाएं-बाएं भी देखता नहीं है कि उसे नकल करते हुए बाकी के बच्चे देख रहे हैं।

इंटरनेट यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

जब यह बच्चा नकल करते हुए गणित का टेबल लिख रहा होता है तो इसको नकल करता देख क्लास के बाकी बच्चे हंस रहे हैं। जब नकल कर रहा बच्चा देख लेता है कि टीचर ने उसकी चोरी पकड़ ली है। इससे पहले टीचर कुछ बोलता। उसके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाती है। जैसे कह रहा हो कि माफ कर दीजिए आगे से नहीं करेंगे।

इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @ChapraZila नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में लिखा है कि 'बहुत चालाकी से पहाड़ा चोरी करके लिख रहा है, ये बहुत आगे जाएगा'। वहीं पर इंटरनेट यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले यूजर ने लिखते हुए पूछा: "क्या तुमने भी ऐसा किया है", वहीं पर दूसरे ने लिखा: "शायद मैं हूं", तीसरे ने लिखा: "अभी काफी प्रेक्टिस की जरूरत है।" इस वीडियो को अभी तक 24 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article