वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (25-NOV-2025): क्लास में टीचर ने मांगी कॉपी, फिर बच्चे की ऐसी हरकत, वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल

आज का वायरल वीडियो (25-NOV-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर इस समय एक क्लासरूम का क्यूट सा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा टीचर को कॉपी देने के बजाय अपने हाथ की उंगलियों को टीचर के हाथ की उंगिलयों से मिलाकर दिल बना देता है। यह मासूम हरकत देखते ही भी टीचर मुस्कुरा देती हैं। यह वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

Image

क्लास में टीचर ने मांगी कॉपी, फिर बच्चे की ऐसी हरकत, वायरल हुआ वीडियो (Photo Instagram/arpita_lucky)

स्कूल लाइफ में सबसे प्यारे पल तो वही होते हैं जब बच्चे अपनी मासूमियत से किसी का भी दिन बना दें और किसी का भी दिल जीत ले। आजकल क्लासरूम में पढ़ाई के अलावा कैमरा भी चालू रहता है। इसका सबूत यह है कि आए दिन सोशल मीडिया पर क्लासरूम के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जहां पर कैमरा ऑन होता है और बच्चे एक्टिंग मोड में नजर आते हैं। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी दीवाने हो जाएंगे। इस वीडियो में एक मासूम सा छात्र ऐसी हरकत कर देता है कि टीचर की हंसी छूट जाती है। टीचर के आसपास मौजूद दूसरे बच्चे भी हंसने लग जाते हैं।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो में एक मैम एक कुर्सी पर बैठी बच्चों की कॉपियां चेक कर रही होती हैं। उनके पास लाइन में खड़े छोटे-छोटे बच्चे बेहद अनुशासन में दिखाई देते हैं। जैसे ही टीचर अपना हाथ आगे बढ़ाते हुए अगली कॉपी मांगती हैं। तभी बच्चा कॉपी देने के बजाय टीचर की एक हाथ में अपने हाथों की उंगलियों से दिल बनाने लग जाता है। यह देखकर मैडम पहले तो हैरान होती हैं, फिर हंसते हुए उसके हाथ पर हल्का-सा टैप करती हैं और प्यार से बोलती हैं। "पहले कॉपी दो"। इस पूरे पल की क्यूटनेस देखकर हर कोई मुस्कुराने लगता है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स द्वारा इस पर कमेंट्स की बारिश थम ही नहीं रही है।

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर arpita_lucky नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है: 'मेरे बच्चों'इस वीडियो को अब तक 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं पर लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "हां, जीवन में पहला प्यार ही हमारा शिक्षक होता है, बिल्कुल। दूसरे ने लिखा: "मैडम ने पहले ही बोल दिया था कि ऐसे करना है।", तीसरे ने लिखा: "मुझे फिर से स्कूल ज्वाइन करना पड़ेगा पढ़ने के लिए"।, चौथे ने लिखा: "मैडम जी आपकी मुस्कान अच्छी लगी"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article