वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (25-DEC-2025): आंटी की क्रिएटिविटी को शत-शत नमन! बेटी के सिर पर बालों से बना डाला क्रिसमस ट्री

आज का वायरल वीडियो (25-DEC-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: क्रिसमस की धूम में सोशल मीडिया पर डेकोरेशन के लिए एक से एक क्रिएटिव आइडिया वायरल हो रहे हैं, लेकिन इस वायरल वीडियो ने तो लोगों के होश ही उड़ा दिए।

Image

लड़की के सिर पर क्रिसमस ट्री की अनोखी सजावट (instagram/@nagmahairstely)

आज का वायरल वीडियो (25-DEC-2025): क्रिसमस के मौके पर लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री को सजाते हैं। ट्री को सजाने के लिए वे तरह-तरह के रंग-बिरंगे लाइट्स और बोज़ का इस्तेमाल करते हैं। जिसकी जितनी क्रिएटिविटी, सजावट उतनी ही सुंदर, लेकिन इस मौके पर एक आंटी ने तो क्रिएटिविटी की सारी हदें ही पार कर दी, जिनका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

करोड़ों लोगों ने देखा यह वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @nagmahairstely नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करोड़ों लोगों ने देखा और 10 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपनी बेटी के लंबे बालों का इस्तेमाल करके ऐसा अनोखा क्रिसमस ट्री बनाती है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं। न महंगा डेकोरेशन, न बिजली का झंझट। बस घर का सामान और थोड़ा सा दिमागी जुगाड़, और तैयार हो गया परफेक्ट 'हेड क्रिसमस ट्री'।

मम्मी ने सिर पर बना डाला क्रिसमस ट्री

वीडियो की शुरुआत में मां बच्ची के बालों को ऊपर खींचकर टाइट पकड़ती है। फिर वह उसके सिर के बीचोबीच एक प्लास्टिक की बोतल रख देती है। इसके बाद वह लड़की के बालों को उस बोतल के चारों ओर लपेट देती है। बालों को लपेटने के बाद लड़की के सिर पर एक कोन का आकार बन गया। इसके बाद महिला उस पर हरे रंग की टिंसेल (झालर) लपेटती है और छोटी-छोटी रंगीन लाइट्स चिपकाती है। फिर वह उसमें चमकदार बॉल्स, स्टार और मिनी गिफ्ट बॉक्स लगा देती है। देखते-देखते बच्ची के सिर पर एक असली जैसा दिखने वाला क्रिसमस ट्री तैयार हो जाता है। आखिर में लड़की कैमरे की तरफ मुड़कर कॉन्फिडेंट थम्स-अप देती है, जैसे कह रही हो, "मॉम रॉक्स!"

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

वीडियो में महिला की क्रिएटिविटी देखकर यूजर्स हैरान हैं और वे कमेंट बॉक्स में अपना रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "क्रिसमस ट्री नहीं, क्रिसमस स्त्री लग रही हो।" दूसरे ने लिखा, "वाह दीदी वाह, पूरा दिमाग इसी में लगा दिया न।" हंसी-मजाक के बीच कई लोगों ने इसे सुपर क्रिएटिव बताया और महिला की खूब तारीफ भी की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article