आज का वायरल वीडियो (24-DEC-2025): खूबसूरत पोज, खतरनाक पल! समुद्र किनारे फोटोशूट करवा रही थी मॉडल, लहरों ने दिखाया खौफनाक मंजर
- Authored by: Pankaj Yadav
- Updated Dec 24, 2025, 07:48 AM IST
आज का वायरल वीडियो (24-DEC-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: जो लोग सोशल मीडिया के लिए खतरनाक जगहों पर फोटो या वीडियो बनवाते हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो जरूर देखना चाहिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि खूबसूरत नजारे जितने आकर्षक होते हैं, उतने ही जानलेवा भी हो सकते हैं। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
मिस्र में समुद्र किनारे पोज दे रही महिला को बहा ले गई लहर (X/@Haberler)
आज का वायरल वीडियो (24-DEC-2025): सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डरावना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी सांसें थम जाएंगी। यह वीडियो समुद्र किनारे फोटोशूट के दौरान हुए एक खतरनाक हादसे का है, जहां एक मॉडल फोटोशूट के चक्कर में मौत के बेहद करीब पहुंच गई। यह घटना मिस्र के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट मर्सा मटरूह की बताई जा रही है।
समुद्र किनारे फोटोशूट पड़ा भारी
SCMP की रिपोर्ट के मुताबिक, एक चीनी टूरिस्ट मॉडल समुद्र के किनारे मौजूद खतरनाक चट्टानों पर खड़े होकर फोटोशूट करवा रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि मॉडल नारंगी रंग की ड्रेस पहनकर चट्टानों के बीच बने एक दर्रे में पोज दे रही होती है। तभी अचानक पीछे से एक विशाल लहर उठती है और पूरी ताकत से उस चट्टानी जगह में घुस जाती है। लहर का झटका इतना तेज होता है कि मॉडल संतुलन खो बैठती है और वह लहर के साथ ही एक चट्टान से जा टकराती है। तेज लहरें महिला को चट्टानों पर पटक देती हैं, जिससे उसे गंभीर चोटें आती हैं।
मॉडल बाल-बाल बची
हालांकि, किस्मत अच्छी थी कि वहां एक सुरक्षा रस्सी मौजूद थी। मॉडल ने उसी रस्सी को पकड़कर किसी तरह खुद को संभाला और किनारे तक वापस आई। हादसे के बाद महिला ने बताया कि उसके शरीर पर कई चोटें आई हैं, लेकिन वह खुद को भाग्यशाली मानती है कि उसकी जान बच गई। उसने यह भी कहा कि भविष्य में वह यात्रा और फोटोशूट के दौरान ज्यादा सतर्क रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।