Animal Fight Video: शेर जंगल के सबसे खतरनाक जानवरों में सबसे टॉप पर माना जाता है। शेर के पंजे और जबड़े इतने ताकतवर होते हैं, जिसके आगे बड़े से बड़े जानवर नतमस्तक हो जाते हैं। यहां तक कि शेर की दहाड़ सुनकर ही कई जानवरों की हालत पतली हो जाती है। इस कारण शेर जंगल का राजा भी कहलाता है। हालांकि, कई बार जंगल में ऐसे खौफनाक मंजर भी देखने को मिलते हैं, जब खुद जंगल का राजा शेर ही किसी का शिकार बन जाता है।
वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आपको जो नजारा देखने को मिलेगा, वह आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि शेर अपने सामने गैंडे को देखकर उस पर झपट्टा मारने की कोशिश करता है। यही उसकी सबसे बड़ी भूल साबित होती है। शेर को लग रहा होता है कि गैंडा उसके आक्रमण से डर जाएगा और अपने हथियार डाल देगा। हालांकि, गैंडा जब उस शेर को अपने ऊपर झपट्टा मारते देखता है तो डरने की बजाय वह खुद शेर पर हमला बोल देता है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि जैसे ही शेर अटैक करता है, गैंडा तुरंत उसको उसकी औकात दिखा देता है। इस वीडियो को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आप देख पाएंग कि जैसे ही शेर उस गैंडे के करीब जाने की कोशिश करता है। वैसे ही गैंडा अपनी ताकत दिखाते हुए शेर की तरफ तेजी से दौड़ता है। जैसे ही शेर उस गैंडे को अपनी तरफ बढ़ता देखता है, वह घबरा जाता है और तुरंत ही पीछे हट जाता है। आप देख पाएंगे कि अगर शेर पीछे नहीं हटता तो शायद वह गैंडे का शिकार बन जाता। वीडियो को ferociousplanet नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
