वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (18-JAN-2026): महीने का डेढ लाख कमाता है यह लड़का, फिर भी चाहिए सरकारी नौकरी, जॉब की वजह ने छेड़ दी इंटरनेट पर नई बहस

आज का वायरल वीडियो (18-JAN-2026): Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में युवक कहता है कि वह पैसे के लिए नहीं, बल्कि शादी के लिए सरकारी नौकरी चाहता है। उसका दावा है कि वह दूध का कारोबार करके भी हर महीने डेढ़ लाख रुपये कमाता है, लेकिन समाज में आज भी शादी के लिए सरकारी नौकरी को ज्यादा महत्व दिया जाता है। इसी सोच के कारण वह होम गार्ड की नौकरी पाने की तैयारी कर रहा है।

Image

महीने का डेढ लाख कमाता है फिर भी चाहिए सरकारी नौकरी, देखें वीडियो (फोटो: X/@YadavManish1001)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक बहुत साफ और बेझिझक होकर बताता है कि वह सरकारी नौकरी पैसों के लिए नहीं, बल्कि शादी के लिए चाहता है। वीडियो में युवक कहता है वह दूध का कारोबार करके हर महीने करीब डेढ़ लाख रुपये कमाता है। उसे किसी तरह की आर्थिक दिक्कत नहीं है। घर का खर्च अच्छे से चलता है और आमदनी भी ठीक-ठाक है। इसके बावजूद वह होम गार्ड की सरकारी नौकरी पाने के लिए मेहनत कर रहा है। वजह पूछने पर वह सीधे शब्दों में कहता है कि समाज में आज भी शादी के लिए सरकारी नौकरी को सबसे ज्यादा अहम माना जाता है।

समाज में बने पहचान

युवक का कहना है कि जब तक लड़के के पास सरकारी नौकरी नहीं होती, तब तक कई परिवार शादी के लिए तैयार नहीं होते। चाहे कमाई ज्यादा ही क्यों न हो, लेकिन प्राइवेट काम या बिजनेस को उतनी इज्जत नहीं मिलती। लोग सबसे पहले यही पूछते हैं कि लड़का सरकारी नौकरी में है या नहीं। इसी सोच के कारण वह भी नौकरी की तैयारी कर रहा है। वीडियो में युवक यह भी कहता है कि वह मेहनत सिर्फ इसलिए कर रहा है ताकि समाज में उसकी पहचान बने और शादी में कोई रुकावट न आए। उसके मुताबिक पैसा कमाना मुश्किल नहीं है, लेकिन समाज की सोच बदलना बहुत कठिन है। आज भी कई जगह लड़के की काबिलियत से ज्यादा उसकी नौकरी का नाम देखा जाता है।

यूजर्स ने भी दिया अपना रिएक्शन

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @YadavManish1001 नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ लिखा गया है कि युवक सिर्फ शादी के लिए होम गार्ड की नौकरी चाहता है, वरना पैसों की उसे कोई कमी नहीं है। पोस्ट के बाद से लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पहले ने लिखा: "सरकारी नौकरी चाहिए शादी के CV के लिए, पैसा चाहिए दूध खुद दे रहा है। यादव जी का logic साफ है: “रोटी घर से आएगी, लेकिन रिश्ता सरकार से”, दूसरे ने लिखा: "सच में नौकरी से ज्यादा पैसा घर बैठ कर दूध बेचने में आता है।" इस वीडियो को अभी हजारों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article