वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (18-April-2026): भाई को अरसे बाद देख आंसू नहीं रोक पाई बहन, Video देख आप भी हो जाएंगे भावुक

आज का वायरल वीडियो (18-April-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भाई-बहन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग भी भावुक हो गए।

Image

भाई-बहन के इस मिलन को देख भावुक हो गए लोग (X/@Whoiamyours)

आज का वायरल वीडियो (18-April-2026): इन दिनों एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक बहन अपने भाई को लंबे समय के बाद अचानक देखकर भावुक हो जाती है और अपने आंसू नहीं रोक पाती। यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया के लगभग सारे प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर खूब वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

भाई को देख बहन की आंखों से छलक पड़े आंसू

वीडियो में दिखाया गया है कि बहन घर पर अपने रोज के कामों में व्यस्त है। तभी उसका भाई अचानक से सामने आ जाता है। जैसे ही बहन अपने भाई को देखती है, उसकी आंखें भर जाती हैं। पहले तो वह काम के बहाने अपने आसुओं को छुपाने की कोशिश करती है। मगर वह उन्हें ज्यादा देर तक रोक नहीं पाती और आखिरकार वह अपने आंसुओं को अपने आंचल से पोछती है और अपने भाई से लिपटकर रोने लगती है। बहन की आंखों में खुशी के आंसू देख भाई भी इमोशनल हो जाता है। वीडियो में भाई को देख बहन की प्रतिक्रिया इतनी स्वाभाविक और शुद्ध है कि इस वीडियो को देखने वाला हर इंसान भावुक हो गया।

वीडियो देख भावुक हुए लोग

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Whoiamyours नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 3900 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां कई लोगों ने भाई-बहन के इस प्यार को बहुत ही अनमोल बताया। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इस वीडियो को देखते ही आंखों में आंसू आ गए। भाई-बहन का प्यार होता ही कुछ ऐसा है।" दूसरे ने लिखा, "ऐसे सरप्राइज पूरे जीवन को यादगार बना देते हैं।" तीसरे ने लिखा, "आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में परिवार के सदस्य अक्सर नौकरी, पढ़ाई या विदेश जाने के कारण दूर रह जाते हैं। ऐसे में अचानक होने वाला मिलन दिल को छू लेता है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article