वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (15-DEC-2025): शख्स ने दूध निकालने के बाद बिल्ली के बच्चों को पिलाया, Video देख खुश हो जाएगा आपका दिल

आज का वायरल वीडियो (15-DEC-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर इस वक्त एक बहुत ही हार्टवॉर्मिंग वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख किसी का भी दिन बन जाएगा। अगर आपको यकीन ना हो तो इस वायरल वीडियो को खुद ही देख लीजिए।

Image

बिल्ली के बच्चों को दूध पिलाता शख्स (X/@_memezy_)

आज का वायरल वीडियो (15-DEC-2025): सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स भैंस का ताजा दूध निकालकर उसे प्यारे-प्यारे बिल्ली के बच्चों को पिलाता नजर आ रहा है। वीडियो देखते ही दिल खुश हो जाता है और मन में इंसानियत और जानवरों के प्रति प्यार की भावना जग जाती है।

बिल्ली के बच्चों की मासूमियत देख पिघल जाएगा आपका दिल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स पहले भैंस से दूध दुहता है, फिर उस ताजे दूध को छोटे-छोटे कटोरे में बिल्ली के बच्चों के सामने रख देता है। दूध को देखते ही नन्हे बच्चे बड़ी उत्साह क साथ दूध पीने लगते हैं। वीडियो में बिल्ली के बच्चों की मासूमियत और उनकी खुशी देखकर कोई भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सकता।

वीडियो पर लोगों ने खूब लुटाया अपना प्यार

सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो अक्सर वायरल होते हैं। जो हमें यह बताते हैं कि छोटी-छोटी अच्छाइयां हमें कितनी बड़ी खुशी दे सकती हैं। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @_memezy_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब प्यार भी लुटा रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "दिल खुश हो गया।" दूसरे ने लिखा, "इंसानियत जिंदा है।" तीसरे ने लिखा, "कितने क्यूट हैं ये बच्चे।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article