वायरल न्यूज़

Aaj ka Viral Video 12 April 2026: सील से बचने के लिए पेंगुइन ने लगाई नाव पर छलांग, पर्यटकों ने आइसबर्ग पर दोस्तों के साथ कराया रीयूनियन

(आज का वायरल वीडियो, Aaj Ka Viral Video) 12 अप्रैल 2026: पेंगुइन का एक वायरल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। जिसमें आपको रियल लाइफ में एक्शन, ड्रामा और इमोशन सब कुछ देखने को मिलेगा।

Image

नाव पर सवार पेंगुइन (X/@sciencegirl)

(आज का वायरल वीडियो, Aaj Ka Viral Video) 12 अप्रैल 2026: प्रकृति आए दिन हमें हैरान कर देने वाला नजारा दिखाती है। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां एक पेंगुइन ने सील के हमले से बचने के लिए एक नाव पर छलांग लगा दी। जिसके बाद नाव पर सवार पर्यटकों ने उस पेंगुइन को बोट से ले जाकर एक आइसबर्ग पर उसके दोस्तों के साथ रियूनियन करवाया।

पेंगुइन को पर्यटकों ने छोड़ा उसके घर

वायरल हो रहा यह वीडियो (Video) बहुत ही क्यूट और ड्रामेटिक है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पेंगुइन बोट के आगे वाले हिस्से पर खड़ा है। चारों तरफ विशाल आइसबर्ग, ग्लेशियर और ठंडा पानी दिख रहा है। बोट पर सवार लोग चप्पू चला रहे हैं। नाव पर खड़ा पेंगुइन उन्हें देख मानो यह कह रहा हो कि भाई मुझे मेरे घर तक छोड़ दो। जैसे-जैसे बोट आइसबर्ग के पास पहुंचती है, पेंगुइन इधर-उधर देखता है और आइसबर्ग के आते ही वह उस पर कूदकर अपने दोस्तों के झुंड में शामिल हो जाता है। वीडियो के अंत में पर्यटकों को “Bye, thank you!” कहते हुए सुना जा सकता है।

अक्सर पेंगुइन बन जाते हैं सील का शिकार

बता दें कि पेंगुइन समुद्र में मछली की तलाश में जाते हैं और ऐसे में कई बार वे खुद सील का शिकार बन जाते हैं। पेंगुइन सील के सबसे बड़े शिकार में से एक हैं। सील तेजी से तैरती है और पेंगुइन को पानी में ही पकड़ लेती है। यहां इस पेंगुइन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ होगा, मगर ये पेंगुइन काफी स्मार्ट था। वह अपनी तेज बुद्धि के बदौलत खुद को सील से बचाने में कामयाब रहा और अपने घर को लौट आया।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @sciencegirl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये तो बिल्कुल कार्टून मूवी की स्क्रिप्ट जैसी लग रही है।" दूसरे ने लिखा, "इस रियल लाइफ सीन में एक्शन, ड्रामा और इमोशन सब कुछ है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article