वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (05-DEC-2025): हेलमेट पहनने का मैसेज देने के लिए दिल्ली पुलिस ने शेयर किया ऐसा वीडियो, देखकर हो जाएंगे सावधान

आज का वायरल वीडियो (05-DEC-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां और दो लड़के बाइक पर जा रहे हैं। इस दौरान चारों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ है। सिर्फ यही नहीं बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए चारों रील्स भी बना रहे हैं।

Image

दिल्ली पुलिस ने शेयर किया वीडियो (Instagram- @delhi.police_official)

आज का वायरल वीडियो (05-DEC-2025): यातायात के नियमों का पालन हम सभी को करना चाहिए। इससे न सिर्फ हमारी सुरक्षा होती है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोग भी हमारी वजह से नुकसान नहीं झेलते हैं। आपने देखा होगा कि दूसरों की गलती की वजह से कई बार एक्सीडेंट हो जाते हैं। बाइक चलाने वालों को हेलमेट पहनने के लिए देश की पुलिस तरह-तरह के जागरूकता अभियान चलाती है। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप भी सावधान हो जाएंगे।

दिल्ली पुलिस ने शेयर किया वीडियो

दिल्ली पुलिस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां और दो लड़के बाइक पर जा रहे हैं। इस दौरान चारों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ है। सिर्फ यही नहीं बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए चारों रील्स भी बना रहे हैं। आप देख पाएंगे कि दोनों वीडियो में पीछे बैठने वाला सवार अपने हाथ में मोबाइल पकड़ा हुआ है और वीडियो शूट कर रहा है। इस दौरान वह रील्स ऐसा बनाता है कि जिससे एक्सीडेंट के चांस काफी बढ़ जाते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आगे देखकर आपको ऐसा लगेगा कि दोनों बाइक का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद वीडियो में कट लगता है और आगे आपको दिल्ली पुलिस का एक जवान नजर आता है। यह जवान हेलमेट पहनने को लेकर लोगों को जागरुक कर रहा है। दिल्ली पुलिस का जवान वीडियो में कहता है, 'ऐसा क्यों करते हो जी.. हेलमेट तो पहना करो जी। अब हॉस्पिटल जाना पड़ेगा न जी।' इसके बाद कैप्शन में लिखा दिखाई देता है, 'रील्स बनाने के चक्कर में जान जोखिम में न डालें।.. हेलमेट पहनें सुरक्षित रहें।'

डिस्क्लेमर- दिल्ली पुलिस द्वारा इस विशेष वीडियो को हेलमेट पहनने के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए बनाया गया है। जनहित को ध्यान में रखते हुए यह वीडियो स्क्रिप्टेड भी हो सकता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article