वायरल

Wedding Video: नए नवेले जीजू पर स्प्रे करना साली को पड़ा भारी, फिर दूल्हे की टीम ने जो किया देखकर छूट जाएगी हंसी

Wedding Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि साली अपने जीजा के लिए गिफ्ट लेकर आई है। इस दौरान वह दूल्हे पर स्प्रे करना शुरू करती है, दूल्हे की टीम पहले से तैयार बैठी थी। इसके बाद दूल्हे की टीम के सारे लोग स्प्रे से हमला कर देते हैं। आप देख पाएंगे कि दूल्हे की टीम साली पर भारी पड़ जाती है।

Shadi Ka Video

शादी का फनी वीडियो (इंस्टाग्राम)

Wedding Video: भारत में इन दिन शादियों का सीजन चल रहा है। भारत में नॉर्थ से लेकर साउथ तक और ईस्ट से लेकर वेस्ट तक शादियां ही शादियां हो रही हैं। जिसे देखो वह सिर्फ शादी में जा रहा है और दावत के मजे ले रहा है। किसी भी शादी में सबसे ज्यादा फोकस दूल्हा और दुल्हन पर ही होती है। हालांकि, कुछ रस्में ऐसी होती हैं। जो दूल्हा और दुल्हन के घरवाले भी निभाते हैं। सबसे मजेदार रस्म दूल्हा और उसकी साली के बीच जूता चुराई का होता है। इसी तरह की एक रस्म शादी के अगले दिन मुंह दिखाई की भी होती है।

वीडियो देखकर आएगा मजा

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह शादाी के अगले दिन मुंह दिखाई का ही है। बता दें कि मुंह दिखाई के दौरान दूल्हा और उसके दोस्त एक जगह पर बैठते हैं। वहीं सालियां और दुल्हन की घर की महिलाएं उनके लिए गिफ्ट लेकर आती हैं। इस दौरान दोनों टीम के बीच हंसी-मजाक का माहौल होता है। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि साली अपने जीजा के लिए गिफ्ट लेकर आई है। उसने दूल्हे को गिफ्ट दे दिया है, हालांकि, दूल्हे के साथ बैठे लड़कों ने साली का दुपट्टा पकड़ा हुआ है। देखें वीडियो-

इसी बीच साली पीछा छुड़ाने के लिए दूल्हे के ऊपर स्प्रे करने की कोशिश करती है। आप देख पाएंगे कि जैसे ही वह दूल्हे पर स्प्रे करना शुरू करती है, दूल्हे की टीम पहले से तैयार बैठी थी। इसके बाद दूल्हे की टीम के सारे लोग स्प्रे से हमला कर देते हैं। आप देख पाएंगे कि दूल्हे की टीम साली पर भारी पड़ जाती है। साली स्प्रे से पूरी तरह ढक जाती है। इस फनी वीडियो को satyam__4999 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। वायरल (Viral News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

आदित्य साहू
आदित्य साहू Author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से ... और देखें

End of Article