वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (01-JAN-2026): ट्रेन के हॉर्न से निकाली गई 'हैपी न्यू ईयर' की धुन, CSMT पर भारतीय रेलवे ने कुछ ऐसे किया नए साल का स्वागत

आज का वायरल वीडियो (01-JAN-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर मुंबई के छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस पर भारतीय रेलवे की तरफ से नए साल के स्वागत का अनोखा पल देखने को मिला। यहां ट्रेन के हॉर्न से 'हैपी न्यू ईयर' की धुन निकाली गई। इस पल को देखने के लिए स्टेशन पर हजारों यात्री मौजूद थे।

Image

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन (X/@trainwalebhaiya)

आज का वायरल वीडियो (01-JAN-2026): नए साल का जश्न दुनिया भर में अलग-अलग अंदाज में मनाया जाता है। कहीं आतिशबाजी, कहीं पार्टी, तो कहीं केक कटिंग, लेकिन मुंबई के छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर भारतीय रेलवे ने नए साल के स्वागत पर कुछ ऐसा किया जो सच में अनोखा और दिल छूने वाला था। ठीक आधी रात को, जब घड़ी में 12 बजा, स्टेशन पर खड़ी सभी लोकल ट्रेनों ने एक साथ अपने हॉर्न बजाए और वो भी ऐसे कि लग रहा था मानो कोई खास धुन बजा रहे हों। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने इस अद्भुत नजारे को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ट्रेनों के हॉर्न से निकाली गई धुन

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही क्लॉक पर 11:59 से 12:00 होता है, प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री, रेलवे स्टाफ और रेल फैंस तालियां बजाते हैं, चीयर करते हैं, और ट्रेनों के हॉर्न की गूंज पूरे स्टेशन को उत्साह से भर देती है। कई लोग इसे "ट्रेनों की सिम्फनी" बता रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि हॉर्न की आवाज शंखनाद जैसी लग रही थी, बिल्कुल भारतीय परंपरा से जुड़ी हुई।

यह परंपरा कितनी पुरानी है?

यह कोई नई बात नहीं है। CSMT पर नए साल की आधी रात को ट्रेनों के सिंक्रोनाइज्ड हॉर्न बजाने की परंपरा कई दशकों से चली आ रही है। रेलवे स्टाफ मिलकर इसे ऑर्गनाइज करते हैं। हर साल सैकड़ों लोग खास तौर पर इस पल को देखने और रिकॉर्ड करने आते हैं। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट वाले इस ऐतिहासिक स्टेशन पर यह नजारा मुंबई की जिंदगी और रेलवे की अहमियत को खूबसूरती से दिखाता है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @trainwalebhaiya नाम के यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी कमाल की हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "रियल इंडिया कैप्चर्ड इन 1 मिनट! 5-स्टार होटल में डांस नहीं, ट्रेन हॉर्न सुनकर खुशी!" दूसरे ने कहा, "गूजबंप्स! भारतीय रेलवे का यह क्रिएटिव तरीका सबसे बेस्ट न्यू ईयर सेलिब्रेशन है।" कुछ ने याद दिलाया कि समुद्री जहाज भी नए साल पर ऐसे ही हॉर्न बजाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article