वायरल न्यूज़

अजब: पहला रिश्ता नहीं चला लंबा तो शख्स ने कर डाली शादी पर शादी, अब 88वीं बार बनने जा रहा है दूल्हा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 06:57 PM IST

Ajab Gajab News: इस शादी में सबसे अहम बात यह है कि कान अपनी एक पूर्व पत्नी से शादी करने जा रहे हैं। इतने अधिक बार शख्स की शादी होने के कारण उन्हें 'प्लेबॉय किंग' उपनाम दिया गया है। उन्होंने जब पहले इस महिला से शादी की थी तो वह एक ही महीने चली थी। उन दोनों को अलग हुए काफी समय हो चुका था।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • अपनी पूर्व पत्नी से शादी करने जा रहा शख्स
  • इंडोनेशिया का रहने वाले हैं प्लेबॉय किंग
  • 61 की उम्र में करेंगे 88वीं शादी

Ajab Gajab News: एक शख्स की 14 साल की उम्र में पहली शादी हुई थी। हालांकि शख्स के खराब रैवया के कारण उसका पहला रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और दो साल बाद ही तलाक हो गया। इस घटना से शख्स को इतना गुस्सा आया कि इसके बाद उसने शादी पर शादी करनी शुरू कर दी। आपको जानकर हैरानी होगी कि अब यह शख्स 88वीं बार दूल्हा बनने जा रहा है। सबसे अहम बात है कि लड़कियां इस शख्स की दीवानी हैं। इस शख्स को Playboy की उपाधि मिली हुई है।

87 बार कर चुके हैं शादी

Tribunnews की रिपोर्ट के अनुसार, इंडोनेशिया के पश्चिम जावा के माजालेंगका के रहने वाले 61 साल के 'कान' नामक शख्स इससे पहले 87 बार शादी कर चुके हैं। अब वह 88वीं शादी करने जा रहे हैं। इस शादी में सबसे अहम बात यह है कि कान अपनी एक पूर्व पत्नी से शादी करने जा रहे हैं। इतने अधिक बार शख्स की शादी होने के कारण उन्हें 'प्लेबॉय किंग' उपनाम दिया गया है। वह खेती किसानी करते हैं। उनका कहना है कि जब उनकी पूर्व पत्नी उनके साथ शादी करने को तैयार है तो वह उसे मना नहीं कर सकते हैं।

एक्स वाइफ से कर रहे हैं शादी

कान ने बताया कि उन्होंने जब पहले इस महिला से शादी की थी तो वह एक ही महीने चली थी। उन दोनों को अलग हुए काफी समय हो चुका था। इसके बाद भी दोनों के बीच मजबूत प्यार था। इसलिए अब वह दोनों एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कान कहते हैं कि वह ऐसा काम नहीं करना चाहते, जो महिलाओं को अच्छा न लगे। वह उनकी भावनाओं से नहीं खेलते हैं। उनका कहना है कि अनैतिक रिश्ते से अच्छा है कि वह उनसे शादी कर लें। आपको बता दें कि कान ने इतनी शादी भले ही की हो, लेकिन उनके बच्चों की कोई जानकारी नहीं है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article